दिल्ली की सड़कों का होगा जीर्णोद्धार, 30 अप्रैल तक भरे जाएंगे 7 हजार गड्ढे

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 4 मार्च 2025 (19:18 IST)
Delhi's roads will be renovated: दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (PWD) ने राष्ट्रीय राजधानी की सड़कों पर 7,000 गड्ढे भरने के लिए 30 अप्रैल तक की समयसीमा तय की है। एक आधिकारिक संदेश में नई दिल्ली में यह जानकारी दी गई। पीडब्ल्यूडी के वरिष्ठ अधिकारियों को जारी निर्देश में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) की अध्यक्षता में 21 फरवरी को दिल्ली मंत्रिपरिषद के समक्ष दिए गए प्रस्तुतीकरण का हवाला दिया गया है।ALSO READ: CM रेखा गुप्ता ने बताया, कब पेश होगा दिल्ली का बजट?
 
समय सीमाएं निर्धारित की गईं : संदेश में कहा गया कि इस प्रस्तुति में विभिन्न निविदाएं आमंत्रित करने और कार्य प्रारंभ करने के लिए कुछ समय सीमाएं निर्धारित की गई हैं इसलिए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया जाता है कि वे इन समय सीमाओं का पालन सुनिश्चित करें। संलग्न प्रस्तुति के अनुसार विभाग की रखरखाव वाली वैन का उपयोग करके गड्ढों को भरा जा रहा है।ALSO READ: LG सक्सेना बोले, दिल्ली में विकास के वादों को पूरा करने के लिए मिशन मोड रणनीति की जरूरत
 
15 मार्च तक निविदा जारी होगी : इसके अलावा पीडब्ल्यूडी ने 20 लाख वर्ग मीटर सड़क के ऐसे हिस्सों की पहचान की है जिनकी मरम्मत की आवश्यकता है। इन मरम्मत कार्यों के लिए 15 मार्च तक निविदा जारी की जा सकती है तथा कार्य पूरा करने का लक्ष्य 30 अप्रैल निर्धारित किया गया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में राजधानी की कथित खराब सड़कें एक प्रमुख मुद्दा रहा था। राजधानी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नवगठित सरकार में लोक निर्माण मंत्री प्रवेश साहिब सिंह इस पहल की देखरेख कर रहे हैं।(भाषा) 
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

पंजाब में फिर शुरू होगी बैलगाड़ी दौड़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान

भाजपा सांसद ने की दलाई लामा को 'भारत रत्न' देने की मांग

Motorola का सस्ता स्मार्टफोन Moto G86 Power, जानिए कितना दमदार

LIVE: शाह के जवाब से विपक्ष असंतुष्ट, खरगे ने कहा- मोदी दें जवाब

झारखंड विधानसभा का सत्र 1 अगस्त से 7 अगस्त तक

अगला लेख