‍दिल्ली सेवा बिल लोकसभा में पास, आप सांसद रिंकू निलंबित

Webdunia
गुरुवार, 3 अगस्त 2023 (19:46 IST)
Delhi Service Bill passed in Lok Sabha: आम आदमी पार्टी और विपक्षी दलों के विरोध के बावजूद दिल्ली सेवा बिल लोकसभा में पारित हो गया है। हालांकि इसे अभी राज्यसभा में पास होना बाकी है। राज्यसभा में बिल पास होने के बाद ही यह कानून का रूप ले पाएगा। इसके साथ ही आप सांसद सुशील कुमार रिंकू को सदन में दुर्व्यवहार के चलते शेष सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है। 
 
दिल्ली सर्विस बिल लोकसभा में ध्वनिमत से पारित हुआ। साथ ही लोकसभा अध्यक्ष के आसन के सामने कागज फाड़कर फेंकने के लिए आम आदमी पार्टी के सदस्य सुशील कुमार रिंकू को मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित किया गया।
 
मोदी जी की बात पर भरोसा मत करना : दिल्ली सेवा बिल पास होने के बाद दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने ट्‍वीट कर कहा- हर बार बीजेपी ने वादा किया कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देंगे। 2014 में मोदी जी ने खुद कहा कि प्रधानमंत्री बनने पर दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देंगे। लेकिन आज इन लोगों ने दिल्ली वालों की पीठ में छुरा घोंप दिया। आगे से मोदी जी की किसी बात पे विश्वास मत करना।
 
एक अन्य ट्‍वीट में केजरीवाल ने कहा- आज लोकसभा में अमित शाह जी को दिल्ली वालों के अधिकार छीनने वाले बिल पर बोलते सुना। बिल का समर्थन करने के लिए उनके पास एक भी वाजिब तर्क नहीं था। बस इधर-उधर की फ़ालतू बातें कर रहे थे। वो भी जानते हैं वो ग़लत कर रहे हैं।
 
ये बिल दिल्ली के लोगों को गुलाम बनाने वाला बिल है। उन्हें बेबस और लाचार बनाने वाला बिल है। INDIA ऐसा कभी नहीं होने देगा। (एजेंसी/वेबदुनिया)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथरस हादसे पर घिरे 'साकार हरि' की पूरी कहानी, क्या कहती हैं पैतृक गांव की महिलाएं

NEET मुद्दे पर शिक्षा मंत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- झूठ फैला रहे कांग्रेस और INDIA गठबंधन

Share Market दुरुपयोग पर लगेगी लगाम, SEBI ने शेयर ब्रोकरों को दिए ये निर्देश

CMF Phone 1 क्यों हो रहा है वायरल, क्या सबसे अलग होगा स्मार्टफोन का डिजाइन

प्रवचनकारों, कथावाचकों और बाबाओं पर क्या कहते हैं हिंदू शास्त्र?

सभी देखें

नवीनतम

बिहार में पुल ढहने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, 15 दिन में 10 पुल गिरे

आडवाणी की हालत स्थिर, डॉक्टरों की निगरानी में

दिल्ली और हरियाणा में कांग्रेस और आप के बीच नहीं होगा गठबंधन, किसने कहा ऐसा?

ग़ाज़ा संकट: 19 लाख फ़लस्तीनी आन्तरिक विस्थापन के शिकार

बात के धनी किरोड़ीलाल मीणा, क्या इस्तीफे की कुछ और भी है वजह?

अगला लेख
More