मौसम अपडेट : दिल्‍ली को नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, पारा 44 तक पहुंचने की उम्‍मीद, IMD ने किया अलर्ट

Webdunia
शनिवार, 7 मई 2022 (01:26 IST)
नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि आसमान में छाए बादलों, दिल्ली के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं और हल्की बारिश ने शुक्रवार को पारा नियंत्रित रखा, जबकि अगले सप्ताह लू चलने से तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं।

दिल्ली के बेस स्टेशन सफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो साल के इस समय के लिए सामान्य है। वहीं न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी में 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलीं, जबकि लोधी रोड, सफदरजंग, पीतमपुरा और रिज क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की गई।

आईएमडी के वैज्ञानिक चरण सिंह ने बताया, स्थानीय विकास के कारण शहर में 'बहुत हल्की' से 'हल्की' बारिश हुई। अरब सागर या बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाओं के कारण कुछ नमी आ गई है जिस कारण बादल बन गए हैं इसलिए बारिश हुई है।

मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार से तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा। आईएमडी ने कहा, सोमवार से एक ताज़ा लू चलेगी और मंगलवार को पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। लंबे इंतजार के बाद बुधवार को दिल्ली में छिटपुट जगहों पर ओलावृष्टि और हल्की बारिश देखने को मिली।

शहर में गर्म और शुष्क मार्च देखा गया, जिसमें सामान्य तौर पर होने वाली 15.9 मिमी की तुलना में शून्य वर्षा हुई। 12.2 मिमी के मासिक औसत के मुकाबले अप्रैल में 0.3 मिमी बारिश हुई। महीने के अंत में लू ने दिल्ली के कई हिस्सों में पारा 46 और 47 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा दिया था।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख