Biodata Maker

बदलेंगे मौसम के तेवर, दिल्लीवासियों को मिलेगी प्रचंड गर्मी से निजात, मुंबई भी पहुंचा मानसून

Webdunia
शनिवार, 18 जून 2022 (16:32 IST)
नई दिल्ली। प्रचंड गर्मी ने लोग बेहाल हैं। उनका घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार आज शनिवार से दिल्ली का मौसम बदलने वाला है। आज से हल्की बारिश की उम्मीद है और आने वाले दिनों में अब बारिश का सिलसिला देखने को मिल सकता है।
 
आज भी दिल्ली में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है लेकिन आज के बाद राजधानीवासी मौसम में बदलाव महसूस करेंगे और 17 जून तक दिल्ली में ठंडी हवाएं और बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं, मायानगरी मुंबई में मानसून की एंट्री हो गई है जिससे मुंबईवासियों के चेहरे खिल गए हैं।
 
मौसम विभाग ने कहा है कि अब मुंबई के तापमान में गिरावट होगी और लोगों को गर्मी और लू से राहत मिलेगी। आईएमडी के मुताबिक अगले कुछ घंटों के अंदर मुंबई के ठाणे, रायगढ़, पालघर, रत्नागिरि और आस-पास के इलाकों में तेज बारिश हो सकती है तो वहीं पूर्वोत्तर के राज्यों में भी तेज बारिश हो सकती है। आईएमडी के मुताबिक आज असम, मेघालय और सिक्किम में भारी बारिश के आसार हैं।
 
अगले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र, कोंकण क्षेत्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, केरल के कुछ हिस्सों, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा और दक्षिण-पश्चिम मध्यप्रदेश, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, पूर्वी गुजरात में भारी बारिश हो सकती है, वहीं जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु और दक्षिण छत्तीसगढ़ में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

विपक्ष ने उठाई संसद में SIR पर चर्चा की मांग, क्या बोली सरकार

गैंगस्टर से टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की गिरफ्त में 3 आतंकी

सामुहिक विवाह सम्मेलन में CM मोहन यादव के बेटे अभिमन्यु की शादी (देखिए फोटो)

शशि थरूर बोले, अगर इमरान खान की मौत की पुष्‍टि होती है तो यह बड़ी त्रासदी होगी

दिल्ली प्रदूषण से किरण बेदी चिंतित, शेयर किया प्लान, पीएम मोदी से क्यों मांगी माफी?

सभी देखें

नवीनतम

हिन्दुत्व और हिन्दू राष्ट्र भारत की पहचान, RSS शताब्दि वर्ष की नागरिक गोष्ठी में बोले दत्तात्रेय होसबाले

UP : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों से अन्नदाता की आय में वृद्धि

UP : क्रय केंद्र पर आने वाले हर अन्नदाता किसान का धान खरीदा जाए, CM योगी ने दिए निर्देश

Samsung Galaxy Tab A11+ भारत में लॉन्च, AI फीचर्स और दमदार बैटरी के साथ मचा देगा धमाल

November Car Sales : Maruti Suzuki, Hyundai, Kia और Tata, Mahindra में किसने मारी बाजी

अगला लेख