dipawali

अब राहुल के लिए मांगा नोबेल, किसने की यह मांग, भाजपा ने कसा तंज

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 11 अक्टूबर 2025 (15:53 IST)
Demand for Nobel Prize for Rahul Gandhi : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल पुरस्‍कार की मांग के बाद अब कांग्रेस ने भी नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मारिया कोरिना मचाडो से राहुल गांधी की तुलना कर उन्‍हें भी नोबेल पुरस्‍कार से सम्‍मानित करने की मांग कर डाली है। दरअसल यह मांग कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने मारिया और राहुल के बीच कई समानताएं गिनाते हुए की है। हालांकि कांग्रेस प्रवक्ता की इस मांग पर भाजपा ने पलटवार करते हुए तंज कसा है। उल्‍लेखनीय है कि वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो को 2025 के नोबेल शांति पुरस्कार से सम्‍मा‍नित किया गया है।
ALSO READ: कौन हैं हंगरी के लेखक, जिन्हें मिल रहा है साहित्य का नोबेल
खबरों के अनुसार, अब कांग्रेस ने भी नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मारिया कोरिना मचाडो से राहुल गांधी की तुलना कर उन्‍हें भी नोबेल पुरस्‍कार से सम्‍मानित करने की मांग कर डाली है। दरअसल यह मांग कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने मारिया और राहुल के बीच कई समानताएं गिनाते हुए की है। 
ALSO READ: नो नोबेल, क्या अब नॉर्वे की सरकार से बदला लेंगे डोनाल्ड ट्रंप?
कांग्रेस प्रवक्ता ने सुझाव सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मचाडो के साथ राहुल गांधी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, इस बार शांति का नोबेल पुरस्कार वेनेजुएला की विपक्षी नेता को संविधान की रक्षा के लिए दिया गया है। भारत के विपक्षी नेता राहुल गांधी देश के संविधान को बचाने की लड़ाई का नेतृत्व कर रहे हैं। सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि दोनों ही विपक्ष के नेता थे जो अपने-अपने देशों में लोकतांत्रिक आदर्शों के लिए लड़ रहे थे।
 
हालांकि कांग्रेस प्रवक्ता की इस मांग पर भाजपा ने पलटवार करते हुए तंज कसा है। भाजपा नेता शहनवाज पूनावाला ने कहा कि राहुल बाबा को यह पुरस्कार 1 पाखंड, झूठ, 99 बार चुनाव हारने और 1975 और 1984 में लोकतंत्र और संविधान की हत्या के लिए मिलना चाहिए। अगर कोई नोबेल पुरस्कार इन चीजों के लिए हो तो उन्हें मिल ही जाएगा।
ALSO READ: अमेरिकी राष्ट्रपति को थोड़ी राहत, मारिया मचाडो ने ट्रंप को समर्पित किया नोबेल पुरस्कार
उल्‍लेखनीय है कि वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो को 2025 के नोबेल शांति पुरस्कार से सम्‍मा‍नित किया गया है। नॉर्वेजियन नोबेल समिति ने मचाडो को लोकतांत्रिक अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए उनकी अटूट प्रतिबद्धता के लिए सम्मानित किया है।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

TTP क्या है, जो बना पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच संग्राम का कारण

Bihar Elections 2025 : बिहार चुनाव के लिए NDA ने किया सीट बंटवारे का ऐलान, BJP-JDU को मिलेंगी 101-101 सीटें

चिदंबरम पर क्या एक्शन लेगी कांग्रेस, ऑपरेशन ब्लूस्टार पर दिए बयान से हाईकमान नाराज

जापान में नई बीमारी से हाहाकार, 4000 से ज्‍यादा को कराया भर्ती, स्कूल-कॉलेज बंद, महामारी की घोषणा

अमेरिका में भयानक हादसा, टेकऑफ के बाद क्रेश हुआ हेलीकॉप्टर, वीडियो वायरल

सभी देखें

नवीनतम

बिहार चुनाव से पहले लालू परिवार को बड़ा झटका, IRCTC scam में कोर्ट ने तय किए आरोप

पति बना था प्यार में बाधा, पत्नी ने प्रेमी से करवा दी पति की हत्या

करवा चौथ की रात 12 लुटेरी दुल्हनें कारनामा दिखाकर ऐसे हुईं गायब, प्लान ऐसा कि सिर घूम जाए

ट्रंप, मैक्रों, मेलोनी, गुटेरेस, गाजा शांति वार्ता में आज मिस्र में जुटेंगे दिग्गज, कौन जाएगा भारत से?

LIVE: गैंगरेप पीड़िता को जान का खतरा, गाजा शांति वार्ता में भारत को बुलावा, ट्रंप ने चीन पर जड़ा 100% टैरिफ

अगला लेख