दिल्ली में पिछले साल की तरह डेंगू नियंत्रण में : अरविंद केजरीवाल

Webdunia
रविवार, 25 अक्टूबर 2020 (20:22 IST)
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने रविवार को कहा कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिल्ली (Delhi)  में डेंगू (Dengue) की स्थिति नियंत्रण में है। वे मच्छरजनित इस बीमारी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान ‘10 हफ्ते 10 बजे 10 मिनट’ के आठवें रविवार पर संबोधित कर रहे थे।
 
अभियान के तहत केजरीवाल ने अपने घर में गमलों में लगे पौधों का पानी बदला और ठहरे हुए पानी के अन्य स्रोतों की भी जांच की।
 
केजरीवाल ने ट्वीट किया कि डेंगू के खिलाफ अभियान के आठवें रविवार को आज सुबह मैंने फिर से अपने घर पर रुके हुए पानी की जांच की और उसे बदला। डेंगू को हराने के लिए हमें बस मच्छरों को पनपने से रोकना है। पिछली बार की तरह इस बार भी डेंगू नियंत्रण में है, दिल्ली लगातार दूसरे साल डेंगू को मात दे रही है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर क्यों है भारत? क्या मोदी-ट्रंप की दोस्ती का वक्त पूरा हो गया है?

डोनाल्ड ट्रंप को करना पड़ सकती है PM मोदी से बात, क्यों बोले अमेरिकी विशेषज्ञ

शशि थरूर ने फिर कही कांग्रेस को चुभने वाली बात, डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ को लेकर क्या बोले

देश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण में कितनी होगी बारिश, IMD ने जताया यह अनुमान

मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बरी होने पर रोई उमा भारती, कहा दिग्विजय ने रची भगवा आतंकवाद की झूठी थ्योरी

सभी देखें

नवीनतम

राजीव चंद्रशेखर ने ननों की गिरफ्तारी को बताया गलतफहमी, जल्द ही जमानत पर करेंगे रिहा

राहुल गांधी बोले, वोट चोरी करवा रहा है चुनाव आयोग, हमारे पास सबूत

मंत्री विजय शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर विधानसभा में विपक्ष का जमकर हंगामा, नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री को घेरा

मथुरा में 1 करोड़ की चांदी लूट का मुख्य आरोपी नीरज मुठभेड़ में ढेर, दूसरा घायल

क्या वाकई मृत है भारत की अर्थव्यवस्था? बयानबाजी के इतर आंकड़ों से समझिए सच्चाई!

अगला लेख