दिल्ली में इस साल 2015 के बाद डेंगू के सबसे अधिक मामले

15 नवंबर तक डेंगू के कुल 5,277 मामले दर्ज किए गए थे जो साल 2015 के बाद राष्ट्रीय राजधानी में इस बीमारी के सबसे ज्यादा मामले हैं। पिछले एक हफ्ते में करीब 1,850 नए मामले आए हैं।

Webdunia
सोमवार, 22 नवंबर 2021 (16:56 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में इस साल डेंगू के मामले बढ़कर 7 हजार 100 से अधिक हो गए हैं। इनमें से नगर निकाय की सोमवार को जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।
 
शहर में 15 नवंबर तक डेंगू के कुल 5,277 मामले दर्ज किए गए थे जो साल 2015 के बाद राष्ट्रीय राजधानी में इस बीमारी के सबसे ज्यादा मामले हैं। पिछले एक हफ्ते में करीब 1,850 नए मामले आए हैं। बहरहाल किसी और शख्स की मौत नहीं हुई है।
 
इस बीमारी पर सोमवार को जारी नगर निकाय की रिपोर्ट में बताया गया है कि, इस मौसम में 20 नवंबर तक डेंगू के कुल 7,128 मामले सामने आए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 2016 में डेंगू के 4431 मामले, 2017 में 4726 मामले, 2018 में 2798 मामले, 2019 में 2036 मामले और 2020 में 1072 मामले सामने आए थे।
 
वर्ष 2015 में शहर में डेंगू का व्यापक प्रकोप था और कुल मामले सिर्फ अक्टूबर में ही 10,600 के पार चले गए थे। यह 1996 के बाद राष्ट्रीय राजधानी में वेक्टर जनित बीमारी का सबसे बुरा दौर था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : क्यों बढ़ रहे हैं सोने के भाव, अखिलेश यादव ने किया खुलासा

Whatsapp को सीधी टक्टर दे रहा है Zoho का Arattai, जानिए क्यों बन रहा है यूजर्स की पसंद

RBI इनएक्टिव और अनक्लेम्ड फंड्स के लिए लाए हैं नई स्कीम, जानिए क्या है खास?

देश के लिए इस साल घातक रहा मानसून, 1500 से ज्यादा लोगों की ली जान, किस राज्य में हुईं सबसे ज्यादा मौतें

क्या बिहार में चलेगा 10 हजार का दांव, यह है मतदाता के मन की बात

सभी देखें

नवीनतम

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 साल और उसके 6 प्रमुख चेहरे

कैसी है कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत, सामने आया बड़ा अपडेट

ASEAN समिट में आमने-सामने आ सकते हैं PM मोदी और ट्रंप, टैरिफ और व्यापार विवाद के बाद होगी पहली मुलाकात

इंदौर में कंगारूओं ने कीवियों को 89 रनों से रौंदकर किया विश्वकप का आगाज

योगी सरकार में नवरात्रि का पर्व बना आस्था-विकास की एक अद्भुत मिसाल

अगला लेख