Weather Update : दिल्ली में छाया घना कोहरा, IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 5 जनवरी 2024 (12:46 IST)
Dense fog in some parts of Delhi : दिल्ली के कुछ हिस्सों में शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा। दिल्ली में दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया गया है, कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम कोहरे और ठंड की स्थिति बने रहने की संभावना है। शुक्रवार सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 352 था।
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी। मौसम कार्यालय ने दिन में राष्ट्रीय राजधानी में कुछ स्थानों पर हल्का या मध्यम कोहरा छाए रहने और ठंड की स्थिति बने रहने का अनुमान लगाया है। दिल्ली के साथ ही पंजाब के विभिन्न हिस्सों में सुबह बहुत घना कोहरा देखा गया।
 
सफदरजंग वेधशाला ने सुबह 8:30 बजे न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। रिज वेधशाला में न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम कोहरे और ठंड की स्थिति बने रहने की संभावना है।
 
पालम में सुबह 8:30 बजे दृश्यता 50 मीटर थी। रेलवे अधिकारियों द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, कम दृश्यता के कारण कम से कम 22 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 7.7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 352 (बहुत खराब) था।
ALSO READ: Weather Update : देश के कई हिस्सों में कोहरे का कहर, असम में सड़क हादसे में 12 की मौत
शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा माना जाता है, 51 और 100 के बीच एक्यूआई को संतोषजनक और 101 और 200 के बीच एक्यूआई को मध्यम माना जाता है, जबकि 201 और 300 के बीच एक्यूआई खराब, 301 और 400 के बीच एक्यूआई बहुत खराब खराब तथा 401 और 500 के बीच एक्यूआई गंभीर माना जाता है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-Pakistan War : पाकिस्तान पर काल बनकर बरसीं ये स्वदेशी मिसाइलें, आतंक के आका को सदियों तक रहेगा भारतीय हमले का सदमा

डोनाल्ड ट्रंप ने दिया संकेत, भारत ने की अमेरिकी वस्तुओं पर शुल्क घटाने की पेशकश

भारत और PAK के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे Donald Trump, बोले- मैंने मदद की

कर्नल सोफिया कुरैशी के बाद अब विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर विवादित बयान, जानिए रामगोपाल यादव ने क्या कहा

Donald Trump ने Apple के CEO से कहा- भारत में बंद करें iPhone बनाना, सबसे ज्यादा टैरिफ वाला देश, बेचना मुश्किल

सभी देखें

नवीनतम

हरियाणा में पकड़ाया पाकिस्तानी जासूस, ISI को भेज रहा था खुफिया जानकारी

MP : सरकारी कार्यशाला में विजय शाह की फोटो पर भड़के अफसर, मंत्री की जगह लगाई PM मोदी की तस्वीर

Ceasefire को लेकर भारत और पाक के DGMO ने की बात, Pakistan के विदेश मंत्री डार ने किया यह दावा

Tahawwur Rana : तहव्वुर राणा को मिलेगी उसके हर गुनाह की सजा, बनी 5 वकीलों की टीम, जनरल तुषार मेहता अध्यक्ष

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़, 3 आतंकी ढेर, 3 राइफल और 3 ग्रेनेड बरामद

अगला लेख