औचक निरीक्षण में उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने श्रम कार्यालय के मैनेजर को किया बर्खास्त

Webdunia
बुधवार, 13 जनवरी 2021 (17:14 IST)
नई दिल्ली। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उत्तर-पश्चिमी दिल्ली श्रम कार्यालय के मैनेजर को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने का निर्देश दिया है। निर्माण श्रमिकों के निबंधन में अनियमितता की शिकायतें मिलने के बाद आज उपमुख्यमंत्री सह श्रम मंत्री ने औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान लगभग एक दर्जन मामलों में शिकायतें सही पाए जाने पर उन्होंने यह कदम उठाया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने श्रम अधिकारियों को पंजीयन तथा मजदूरों के कल्याण संबंधी सभी काम नियमानुसार और निश्चित समय अवधि के भीतर करने का निर्देश दिया।

उल्लेखनीय है कि गत दिनों उत्तर-पश्चिमी दिल्ली श्रम कार्यालय में निर्माण श्रमिकों के निबंधन में विभिन्न अनियमितताओं की शिकायतें मिली थीं। आज सुबह उपमुख्यमंत्री ने कार्यालय का औचक निरीक्षण करके शिकायतों की जांच की।

इन शिकायतों में कुछ श्रमिकों के निबंधन दस्तावेजों में पुरुष के बजाय महिला की तस्वीरें लगाए जैसी लापरवाही शामिल है। कुछ मामलों में श्रमिक के पंजीयन हेतु कार्यालय में उपस्थित होकर लाइव फोटोग्राफ के बजाय पहले की खींची गई फोटो लगाने जैसी अनियमितता शामिल है।

उपमुख्यमंत्री ने श्रम अधिकारियों को निर्देश दिया कि निबंधन तथा श्रमिक कल्याण योजनाओं को समुचित लाभ देने संबंधी सभी कार्य समय पर किए जाएं। सरकार ने जब निर्माण श्रमिकों के कल्याण की योजनाएं बनाई हैं तो इनका लाभ सभी सुयोग्य लोगों को मिलना चाहिए। इसमें कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CM धामी ने बदले 18 स्थानों के नाम, औरंगजेबपुर हुआ शिवाजी नगर

कौन हैं निधि तिवारी, बनीं पीएम मोदी की Personal Secretary?

जानिए कौन हैं घिबली' आर्ट की शुरुआत करने वाले हयाओ मियाजाकी, कितनी संपत्ति के हैं मालिक

सावधान! अप्रैल-जून में पड़ेगी सामान्य से ज्यादा गर्मी, लू से होगा सामना

1 अप्रैल की रात से बैंकिंग से लेकर यूपीआई तक बदल रहे हैं ये नियम

सभी देखें

नवीनतम

सार्वजनिक परिवहन को लेकर MP सरकार बना रही यह योजना, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की हाईलेवल मीटिंग

CM धामी ने बदले 18 स्थानों के नाम, औरंगजेबपुर हुआ शिवाजी नगर

PM मोदी ने मोहम्मद यूनुस को दी ईद की बधाई, कहा- दोनों देशों के बीच मित्रता और मजबूत हो

त्रासदी बयां करती भूकंप की तस्वीरें, म्यांमार में मृतक संख्‍या 2000 के पार

कुणाल कामरा के घर पहुंची मुंबई पुलिस, नहीं हुए थाने में पेश

अगला लेख