सवालों के घेरे में राम रहीम की 21 दिन की Furlough? फिर जेल से बाहर आएगा बाबा, 21 महीनों में 6ठी बार अस्थायी रिहाई

Baba Gurmeet Ram Rahim
Webdunia
सोमवार, 20 नवंबर 2023 (19:37 IST)
Baba Gurmeet Ram Rahim : हरियाणा सरकार ने डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरुमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim Singh ) को 21 दिन के लिए जेल से बाहर रहने की मंजूरी दी है। बाबा दो बलात्कार मामलों में सजा काट रहा है। साथ ही दो अलग-अलग हत्या के मामलों में आजीवन कारावास काट रहा है। ये मंजूरी 21 महीने की अवधि के भीतर छठी बार अस्थायी रिहाई है। राम रहीम के खिलाफ आरोपों की गंभीरता को देखते हुए पैरोल और फरलो (Furlough) देने के फैसले पर सवाल खड़े हो गए हैं।
 
मिली थी 40 दिन की पैरोल : इससे पूर्व जनवरी में डेरा प्रमुख को 40 दिन की पैरोल दी गई थी। पिछले साल अक्टूबर में भी उसे इतने ही दिन की पैरोल मिली थी। हालांकि इस बार वह फरलो पर बाहर आएगा। 
 
क्या होता है पैरोल और फरलो का अर्थ : पैरोल का मतलब किसी कैदी को किसी विशेष उद्देश्य के लिए अस्थायी रूप से या सजा की समाप्ति से पहले अच्छे व्यवहार के वादे पर रिहा करना है, जबकि फरलो जेल से कम समय के लिए अस्थायी रिहाई है। फरलो सजा के 3 साल पूरे होने पर दी जाती है।
 
तलवार से काटा था केक : जनवरी में राम रहीम को 40 दिन की पैरोल दिए जाने पर काफी विवाद हुआ था। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने कहा था कि सभी प्रक्रियाओं का पालन करने के बाद पैरोल पाना डेरा सच्चा सौदा चीफ का अधिकार है।

राम रहीम को उसी पैरोल के दौरान तलवार से केक काटकर जश्न मनाते देखा गया था। उससे पहले पैरोल पर बाहर रहते हुए राम रहीम ने कई ऑनलाइन सत्संग सेशन आयोजित किए थे।

नवंबर का महीना है खास : नवंबर महीना डेरा सच्चा सौदा के लिए बेहद खास है। इस महीने की कार्तिक मास की पूर्णिमा को डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक बेपरवाह मस्ताना जी महाराज ने अवतार धारण किया था। इस बार कार्तिक मास की पूर्णिमा आगामी 27 नवंबर को है।

इस दिन डेरा सच्चा सौदा के सिरसा स्थित मुख्यालय में सत्संग कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें देश विदेश से बड़ी तादाद में डेरा अनुयायी भाग लेंगे।
 
राजनीतिक विंग है भंग : दूसरी ओर डेरा सच्चा सौदा का राजस्थान के श्री गंगानगर व हनुमानगढ़ जिलों में काफी अनुयायी हैं। राजस्थान विधानसभा चुनाव के दौरान डेरा प्रमुख को पैरोल मिलने को राजनीतिक दृष्टि से भी देखा जा रहा है। डेरा सच्चा सौदा की श्री गगानगर के बुधरवाली व मोडिया खेड़ा में भी शाखाएं हैं।

हालांकि पिछले कुछ महिनों से डेरा सच्चा सौदा की राजनीतिक विंग भंग है मगर उसके बावजूद डेरा प्रमुख की पैरोल राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है। Edited by:  Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

48MP का AI कैमरे के साथ iPhone 16e को टक्कर देने आया Google का सस्ता स्मार्टफोन

Toll Tax को लेकर नितिन गडकरी ने दी Good News, बताया क्या है अगला प्लान

CM ने नागपुर हिंसा का ठीकरा फिल्म छावा पर फोड़ा, शिवसेना के मुखपत्र सामना में दावा

दिशा सालियान मौत की खुली फाइल, आदित्‍य ठाकरे क्‍यों हुए बेचैन, क्‍या एफआईआर होगी?

राजस्थान के बाद मध्यप्रदेश में भी उठी कोचिंग संस्थानों पर नकेल कसने की मांग

LIVE: CM योगी आदित्यनाथ बोले, जिसने राम पर लिखा वह महान हुआ

अमेरिकी कोर्ट ने लगाई भारतीय छात्र के निर्वासन पर रोक, हमास के प्रचार का आरोप

उ. कोरिया ने किया नई मिसाइलों के परीक्षण का दावा, अमेरिका और द. कोरिया को दी धमकी

राष्‍ट्रगान के अपमान पर बिहार में बवाल, राबड़ी देवी बोलीं नीतीश कुमार की दिमागी हालत खराब

UP: शराब पीने के दौरान हुआ विवाद, युवक की लाठी से पीट पीटकर हत्या

अगला लेख