डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को फिर मिली 40 दिन की पैरोल

Webdunia
शुक्रवार, 20 जनवरी 2023 (23:10 IST)
चंडीगढ़। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को शुक्रवार को फिर 40 दिन की पैरोल दी गई। अपनी दो शिष्याओं के साथ बलात्कार के आरोप में 20 साल की सजा काट रहे राम रहीम को तीन महीने पहले भी 40 दिन की पैरोल दी गई थी। बताया जा रहा है कि डेरा प्रमुख शनिवार को जेल से बाहर आ सकता है।
 
रोहतक के संभागीय आयुक्त संजीव वर्मा ने फोन पर बताया कि पैरोल 40 दिनों के लिए प्रदान की गई है। यह नियमानुसार है। डेरा प्रमुख की आखिरी 40 दिन की पैरोल पिछले साल 25 नवंबर को खत्म हुई थी। वह 14 अक्टूबर को रिहा होने के बाद उत्तर प्रदेश में अपने बरनावा आश्रम गए थे।
 
इससे पहले, हरियाणा के जेल मंत्री रंजीत सिंह चौटाला ने डेरा प्रमुख की ताजा पैरोल याचिका पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि डेरा प्रमुख ने 40 दिनों के पैरोल के लिए एक आवेदन दायर किया था, जिसे रोहतक संभागीय आयुक्त को भेज दिया गया था।
 
सूत्रों ने बताया कि अपनी पैरोल अवधि के दौरान डेरा प्रमुख के 25 जनवरी को पूर्व डेरा प्रमुख शाह सतनाम सिंह की जयंती कार्यक्रम में भी शामिल होने की संभावना है। (भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

Indore में हेलमेट पर cctv कैमरा लगाकर घूम रहा राजू, चौंका देगी पूरी कहानी

भारतीय कर रहे ज्‍यादा नमक का सेवन, इन बीमारियों का बढ़ रहा खतरा, ICMR रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Bihar polls: तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग के 'सूत्र' को बताया 'मूत्र', बयान पर मचा बवाल

Imran Khan : क्‍या जेल से रिहा होंगे इमरान खान, PTI पार्टी ने शुरू किया आंदोलन

Uttarakhand में क्यों पड़ी ‘ऑपरेशन कालनेमि’ की जरूरत? अब CM पुष्कर सिंह धामी ने खुद दिया जवाब

AI हादसे की शुरुआती रिपोर्ट ने खड़े किए सवाल, क्या हैं DGCA के नए आदेश

राहुल ने नी‍तीश पर फिर साधा निशाना, बोले- CM कुर्सी बचाने में व्यस्त, BJP के मंत्री कर रहे कमीशनखोरी

नूंह में मजार क्षतिग्रस्त, कड़ी सुरक्षा के बीच बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा शुरू, 2023 में भड़की थी हिंसा

UP : स्कूली बस ने कांवड़ियों को मारी टक्कर, 3 घायल, गुस्साए श्रद्धालुओं ने की तोड़फोड़

BJP महिला कार्यकर्ताओं ने अश्लील वीडियो भेजने वाले को सरेआम पीटा

अगला लेख