Dharma Sangrah

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम का जेल से बाहर आना संयोग या चुनावी रणनीति

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 3 अक्टूबर 2024 (16:11 IST)
Gurmeet Ram Rahim gets parole: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana assembly elections 2024) से ठीक पहले एक बार फिर 20 दिन के लिए सुनारिया जेल से बाहर आ गया है। हालांकि लोगों के मन में यह सवाल जरूर उठ रहा है कि राम रहीम को मिली पैरोल एक संयोग है या फिर चुनावी रणनीति का हिस्सा। इस साल यह तीसरा मौका है जब राम रहीम जेल से बाहर आया है। इससे पहले वह जनवरी और अगस्त में भी जेल की चारदीवारी से बाहर आया था। पैरोल के दौरान बाबा यूपी में बागपत जिले के बरनावा डेरा आश्रम में रहेगा।
 
हालांकि राम रहीम को जब भी पैरोल या फरलो मिलती है तो उस पर सवाल भी उठते हैं। लोगों का मानना है कि आखिर चुनाव से ठीक पहले राम रहीम को पैरोल और फरलो कैसे मिल जाती है? दूसरी ओर, कई ऐसे कैदी भी हैं जिन्हें आसानी से न तो पैरोल मिलती है और न ही फरलो। राम रहीम 7 साल में दर्जनभर से ज्यादा बार जेल से बाहर आ चुका है। राम रहीम बलात्कार और हत्या के मामले में जेल में बंद है। ALSO READ: 20 दिन के लिए जेल से आया बाहर राम रहीम, किन शर्तों पर मिली पैरोल?
 
2024 में तीन बार : इसी साल लोकसभा चुनाव से पहले 20 जनवरी को राम रहीम 50 दिन के लिए जेल से बाहर आया था। हालांकि उसके बाहर रहने का सत्तारूढ़ दल को न तो पंजाब में लाभ मिला और न ही हरियाणा में। हरियाणा में तो भाजपा को लोकसभा चुनाव में तगड़ा नुकसान हुआ था। पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भी फरवरी 2022 में बाबा को जेल से बाहर लाया गया था, लेकिन इस चुनाव में आम आदमी पार्टी ने दूसरे सभी दलों का सफाया कर दिया और राज्य में सरकार बनाई। ALSO READ: राम रहीम को पैरोल और केजरीवाल की रिहाई को लेकर क्या बोले रॉबर्ट वाद्रा
 
हरियाणा में सबसे ज्यादा प्रभाव : राम रहीम का हरियाणा में सबसे ज्यादा प्रभाव है। इसका मुख्यालय भी हरियाणा के सिरसा में ही है। कहा जाता है कि बाबा का राज्य की करीब 30 विधानसभा सीटों पर प्रभाव है। डेरा सच्चा सौदा के राज्य के 6 जिलों में काफी अनुयायी हैं। इन जिलों में फतेहाबाद, कैथल, कुरुक्षेत्र, सिरसा, करनाल और हिसार प्रमुख हैं।

एक अनुमान के मुताबिक डेरा के 1.25 करोड़ से ज्यादा अनुयायी हैं तथा देशभर में 3 दर्जन से ज्यादा शाखाएं हैं। इनमें अकेले हरियाणा में 21 शाखाएं हैं। डेरा सच्चा सौदा की एक राजनीतिक शाखा भी है। डेरा पहले शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस को भी समर्थन दे चुका है, लेकिन माना जाता है कि अब उसका झुकाव भाजपा की तरफ है। ALSO READ: रणजीत हत्याकांड में गुरमीत राम रहीम दोषमुक्त, 22 साल पुराने मामले में हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत
 
जानकारों की मानें तो विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राम रहीम का जेल से बाहर महज एक संयोग नहीं है। क्योंकि पहले भी चुनाव से पहले ही राम रहीम को पैरोल या फरलो मिलती रही है। हालांकि भाजपा इसे संयोग मानती है, लेकिन संयोग एकाध बार  तो हो सकता है, बार-बार नहीं। राजस्थान चुनाव, हरियाणा उपचुनाव, हरियाणा पंचायत चुनाव और लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बाबा को जेल से मिलने वाली रिहाई महज एक संयोग नहीं हो सकती। 
 
यह देखना जरूर दिलचस्प होगा कि बागपत के बरनावा आश्रम में बैठकर बाबा हरियाणा विधानसभा चुनाव में कितना असर दिखाएगा। या फिर लोकसभा चुनाव की तरह विधानसभा चुनाव में भी 'बाबागिरी' की हवा निकल जाएगी। वैसे भी हरियाणा चुनाव में कांग्रेस की स्थिति तुलनात्मक रूप से मजबूत मानी जा रही है। यदि हरियाणा चुनाव में भाजपा सत्ता में वापसी करती है तो बाबा के लिए आने वाले दिन भी अच्छे ही रहेंगे अन्यथा उनकी भी मुश्किल बढ़ सकती है।  
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

दिल्ली के लोग किस मौसम का मजा लें, PM मोदी के बयान पर बोलीं प्रियंका गांधी

Samsung Galaxy Tab A11 भारत में लॉन्च, AI फीचर्स और दमदार बैटरी के साथ मचा देगा धमाल

kharge vs nadda : जगदीप धनखड़ के जिक्र पर राज्यसभा में बवाल, नड्डा ने खरगे को दे डाली डॉक्टर के पास जाने की सलाह

MSP और कर्जमाफी को लेकर 5 जिलों के हजारों किसानों का हाईवे जाम, आटा-दाल साथ लाए, रूट डायवर्ट, आमजन परेशान

संसद परिसर में कुत्ते पर कलह, रेणुका चौधरी ने कहा- छोटा सा तो है, काटने वाले तो...

अचानक इंदौर के दयालबाग स्थित आश्रय स्थल पहुंचे मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव, ली सुविधाओं की जानकारी

Sanchar Saathi App क्या है और सरकार ने स्मार्टफोन कंपनियों क्यों दिया आदेश, कैसे रुकेंगे साइबर क्राइम

VIT प्रबंधन का तानाशाही रवैया, जांच रिपोर्ट में खुलासा, 35 स्टूडेंट्स को पीलिया, यूनिवर्सिटी से 7 दिन में जवाब तलब, बड़े एक्शन की चेतावनी

गीता का प्रत्येक अध्याय ज्ञान, विज्ञान, दर्शन, योग और कर्तव्य की भावना से परिपूर्ण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

किसानों की समृद्धि के लिए पश्चिम यूपी के गांवों में पहुंच रही योगी सरकार

अगला लेख