फेसबुक पर राहुल गांधी के फोटो पर बवाल, कांग्रेस नाराज

Webdunia
मंगलवार, 24 अप्रैल 2018 (07:42 IST)
रायपुर। वरिष्ठ आदिवासी नेता और पूर्व भाजपा विधायक भीमा मंडावी ने फेसबुक पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर एक ​आपत्तिजनक चित्र पोस्ट किया है। इस पोस्ट पर बवाल मच गया और कांग्रेस ने भाजपा नेता के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है।
 
राज्य में दंतेवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक भीमा मंडावी की फेसबुक वाल पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर आपत्तिजनक चित्र पोस्ट किया गया था। हालांकि भाजपा नेता ने इस चित्र को फेसबुक से हटा​ लिया है तथा खेद भी व्यक्त कर दिया है। लेकिन राज्य के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर भाजपा नेता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
 
कांग्रेस ने कहा है कि इस घटना से भाजपा की ओछी मानसिकता सामने आई है। कांग्रेस ने इस मामले को लेकर भाजपा कार्यालय के सामने प्रदर्शन भी किया है।
 
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राहुल गांधी को मिल रहे देश व्यापी जनसमर्थन से भारतीय जनता पार्टी के नेता बौखला गए हैं। इसी बौखलाहट में भाजपा नेतृत्व अपने नेताओं से इस प्रकार की आपत्तिजनक हरकत करवा रहा है।
 
शुक्ला ने कहा है कि कांग्रेस मांग करती है कि भाजपा नेता भीमा मंडावी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए अन्यथा प्रधानमंत्री नरेंद मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री रमन सिंह का राज्यभर में पुतला जला कर विरोध किया जाएगा।
 
इधर अपने फेसबुक पोस्ट को लेकर पूर्व विधायक भीमा मंडावी ने कहा है कि उन्होंने यह पोस्ट नहीं किया था तथा वह पहले ही इस संबंध में खेद व्यक्त कर चुके हैं। मंडावी ने कि तीन अन्य व्यक्ति उनके फेसबुक आईडी का इस्तेमाल करते हैं। उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि इस चित्र को किसने पोस्ट किया है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

live : दोपहर 1 बजे तक महाराष्ट्र में सबसे कम मतदान, पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा

भोपाल में दोपहर 1 बजे तक 40.41% वोटिंग, लकी ड्रॉ में वोटर्स ने जीती डायमंड रिंग

खूंखार बेगम ने पति को बांधकर सिगरेट से दागा, प्राइवेट पार्ट काटने की कोशिश, पति ने बताया क्‍यों हैवान हुई पत्‍नी

लश्कर के टॉप कमांडर डार समेत जम्मू कश्मीर में 3 आतंकवादी ढेर

प्‍यार, एग्रीमेंट और दुष्‍कर्म की कहानी, गर्लफ्रेंड ने लगाया आरोप, एक एग्रीमेंट ने जेल जाने से बचा लिया

अगला लेख