बैलगाड़ी घटना पर देवेंद्र फडणवीस ने राहुल गांधी पर कसा तंज, बोले...

Webdunia
रविवार, 11 जुलाई 2021 (01:00 IST)
नागपुर। भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में शनिवार को कांग्रेस की एक रैली के दौरान एक बैलगाड़ी पर बना मंच गिर जाने की घटना पर चुटकी लेते हुए कहा कि बैल भी राहुल गांधी को राष्ट्रीय नेता के रूप में पसंद नहीं करते।

फडणवीस ने यहां हवाईअड्डे पर व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि जब कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी की शान में नारेबाजी कर रहे थे, तभी मंच गिर गया।

हाल में पुणे में महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) के अभ्यर्थी स्वप्निल लोनकर द्वारा प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के बाद साक्षात्कार में देरी होने पर आत्महत्या करने की पृष्ठभूमि में परीक्षा की भर्ती प्रक्रिया के बारे में पूछे गए सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार इस विषय को लेकर गंभीर नहीं है।
ALSO READ: अयोध्या रवाना होने से पहले चित्रकूट में संघ प्रमुख भागवत से मिले चंपत राय
फडणवीस ने कहा कि राज्य सरकार ने लोनकर के परिवार के लिए किसी तरह की सहायता की घोषणा तक नहीं की। उन्होंने कृषि के विषय पर कहा कि राज्य में खरीफ के मौसम की शुरुआत के दौरान केवल 18 प्रतिशत फसल ऋण दिए गए।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

AAP के साथ अखिलेश यादव का दिल्ली में प्रचार, BJP को लेकर क्या बोले

दिल्ली चुनावों के बीच CM भगवंत मान के घर EC का छापा, क्या बोलीं आतिशी

Jio, Airtel और Vi ने सस्ते किए अपने प्लान्स, TRAI ने दिया था आदेश

स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल के आवास के बाहर फेंका कूड़ा, पुलिस ने लिया हिरासत में

आखिर लाल रंग के कपड़े या सूटकेस में क्यों पेश किया जाता है देश का बजट?

सभी देखें

नवीनतम

5 फरवरी आएगी, आप-दा जाएगी, भाजपा आएगी : पुष्कर धामी

भाजपा ने 2024 के लोस चुनाव में खर्च किए 1737.68 करोड़ रुपए

Gujarat : भीड़ ने की आदिवासी महिला की पिटाई, निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया, 12 लोग गिरफ्तार

मतदान से पहले AAP को बड़ा झटका, महरौली से विधायक यादव का इस्तीफा, लगाया सनसनीखेज आरोप

सीएम डॉ. मोहन यादव ने देखे वर्ल्ड हेरिटेज स्पॉट, सोशल मीडिया पर बताया क्या और क्यों हैं खास, देखकर आप भी कह उठेंगे Wow..!

अगला लेख