पंढरपुर यात्रा में शामिल नहीं हुए मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, घर में ही किया भगवान विट्ठल का अभिषेक

Webdunia
सोमवार, 23 जुलाई 2018 (11:37 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस इस बार पवित्र पंढरपुर यात्रा में शामिल नहीं हुए। आषाढ़ी एकादशी पर राज्य का मुख्यमंत्री पंढरपुर के विट्ठल मंदिर का प्रथम पूजन करता है। मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने यह परंपरा तोड़ दी। मुख्यमंत्री ने अपनी पत्नी के साथ घर पर ही भगवान विट्ठल का अभिषेक किया। 
 
परंपरा के मुताबिक पंढरपुर यात्रा की समाप्ति पर हर वर्ष महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री इसमें शिरकत करते हैं। खबरों के अनुसार कुछ मराठा संगठन मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस का विरोध करने वाले थे। इसे लेकर उन्होंने धमकी भी दी थी। इसी के चलते मुख्यमंत्री पंढरपुर नहीं पहुंचे।
 
मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने के फोटो के साथ ट्वीट भी किया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ऐलान किया था कि वह इस साल वारी (एक धार्मिक यात्रा) में हिस्सा नहीं लेंगे। उन्होंने कहा ‍था कि 'महाराष्ट्र में वारी की परंपरा 700 साल पुरानी है। मैं भी पिछले तीन सालों से वहां जा रहा हूं। 
 
कुछ संगठनों ने इसका विरोध किया है, जो गलत है। अगर मैं 10 लाख लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा हूं तो मैं वहां नहीं जाऊंगा। लाखों श्रद्धालु कई दिनों की पैदल यात्रा करके महाराष्ट्र के ईष्टदेव दर्शन करने पंढरपुर पहुंचे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे

भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्‍यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्‍या है उनका बंगला कनेक्‍शन

UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां

क्यों डरे हुए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, घर और बाहर दोनों जगह घिरे

सभी देखें

नवीनतम

COVID-19: इंदौर में 48 घंटों के भीतर 3 महिलाओं की मौत, अब तक 187 मरीज मिले

प्रदूषण पर कंट्रोल के लिए बड़ा कदम, 1 नवंबर से पुरानी गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

कावड़ यात्रा 2025: यूपी सरकार ने कमर कसी, शिवभक्तों की कावड़ के साथ छेड़छाड़ पड़ेगी महंगी

UP की शिक्षा मंत्री गुलाब देवी सड़क हादसे घायल, हादसे का CCTV आया सामने, मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज

bharat bandh : 9 जुलाई को बैंक, बीमा, पोस्ट ऑफिस, आंगनवाड़ी और ये सेवाएं ठप रहेंगी, जानिए कर्मचारी क्यों कर रहे हैं हड़ताल

अगला लेख