25 किलो सोना पहन वेंकटेश्वर पहुंचे पुणे के भक्त, लोगों ने देखा तो कहा- इतना सोना देख बप्‍पी दा भी शरमा जाएंगे

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 23 अगस्त 2024 (14:05 IST)
इतना सोना कि गर्दन ही ढक गई : पुणे का यह परिवार 22 अगस्त 2024 को 25 किलोग्राम सोने की चेन पहने हुए तिरुमाला के वेंकटेश्वर मंदिर पहुंचे और भगवान के दर्शन किए। समाचार एजेंसी ने एक्स पर शेयर किए एक वीडियो में दो पुरुषों, एक महिला और एक बच्चे को चमकदार सोने के गहने पहने देखा जा सकता है। तिरुमाला में वेंकटेश्वर मंदिर के बाहर पुरुषों को अपनी गर्दन को जंजीरों से ढके हुए देखा गया। उन्होंने ब्रांडेड धूप का चश्मा भी पहना हुआ है।

तिरुमाला में चढ़ाया जाता है सोना : हालांकि अमीर परिवार के ये सदस्य कौन हैं इसकी पहचान नहीं हो सकी है कि वे कौन लोग हैं। तिरुमाला मंदिर पूरे वर्ष तीर्थयात्रियों से सोने का प्रसाद प्राप्त करने के लिए जाना जाता है। इस पवित्र स्थल पर आने वाले तीर्थयात्रियों के बीच सोने के आभूषणों के रूप में धन का ऐसा प्रदर्शन असामान्य नहीं है। इस मंदिर में भगवान के प्रति कृतज्ञता और श्रद्धा के व्यक्त करने के संकेत के रूप में सोना और अन्य कीमती सामान चढ़ाया जाता है।
Edited by Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हिन्दुओं के लिए असली खतरा मुस्लिम या ईसाई नहीं, CM हिमंत बिस्व शर्मा ने क्यों लिया ममता बनर्जी का नाम

पूर्व SEBI प्रमुख माधवी पुरी बुच पर FIR दर्ज करने का आदेश, शेयर बाजार में धोखाधड़ी का आरोप

Uttarakhand : माणा हिमस्खलन में लापता चारों मजदूरों के शव मिले, मृतक संख्या 8 हुई

लोगों को सरकार से भीख मांगने की आदत पड़ गई, MP के मंत्री प्रहलाद पटेल का बयान

हिमानी नरवाल हत्या मामले में SIT का गठन, सूटकेस में मिला था शव

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra : जलगांव में केंद्रीय मंत्री की बेटी से छेड़छाड़, वीडियो बना रहे थे युवक

UP में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह की जमीन जालसाज ने धोखाधड़ी कर बेची

तेलंगाना सुरंग हादसा : सुरंग में फंसे श्रमिकों का सटीक पता नहीं : CM रेड्डी

Himani Narwal : हिमानी नरवाल हत्या मामले में SIT का गठन, सूटकेस में मिला था शव

हिन्दुओं के लिए असली खतरा मुस्लिम या ईसाई नहीं, CM हिमंत बिस्व शर्मा ने क्यों लिया ममता बनर्जी का नाम

अगला लेख