...तो 'आप' गर्त में चली जाएगी : धर्मवीर गांधी

Webdunia
बुधवार, 25 मार्च 2015 (16:41 IST)
नई दिल्ली। आप के वरिष्ठ नेताओं के बीच संघर्ष जारी रहने पर चेताते हुए पार्टी के सांसद धर्मवीर गांधी ने कहा कि इन्हें लोगों की आकांक्षाओं से छल करने का कोई अधिकार नहीं है और अगर सदस्य इसी तरह से क्षुद्र भावना से काम करते रहे, तब पार्टी इतिहास के गर्त में चली जाएगी।
 
पटियाला से आप सांसद धर्मवीर गांधी ने कहा कि सिद्धांत और व्यावहारिकता के बीच संतुलन बनाने की जरूरत है और यह पार्टी के भविष्य में निर्णायक भूमिका निभाएगा। उन्होंने पार्टी सदस्यों से केवल अनुयायी बने रहने का चलन बंद करने को कहा।
 
उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट में कहा कि मैं आप के सभी नेताओं चाहे कितने बड़े हों और जमीनी कार्यकर्ता चाहे कितने छोटे हों, उन्हें चेतावनी देना चाहता हूं कि उन्हें उन आकांक्षाओं और विश्वास के साथ छल करने का कोई अधिकार नहीं है, जो लाखों की संख्या में गरीब एवं क्षुब्ध लोगों ने आप में व्यक्त की है।
 
गांधी ने लिखा कि क्या हम वास्तव में सिद्धांत और व्यावहारिकता के बीच संतुलन स्थापित कर सकते हैं, जो वास्तव में गले की हड्डी और आज महत्वपूर्ण सवाल है। इस विषय पर सही रुख आप और देश के लोगों के भविष्य के लिए निर्णायक भूमिका निभाएगा।
 
उन्होंने कहा कि पार्टी का भविष्य आपके हाथ में है। अगर आप के कार्यकर्ता कांग्रेस, भाजपा, सपा, बसपा आदि की तरह केवल अनुयायी होंगे तो उस पार्टी को अंधेरे में पहुंचा देंगे जिस पार्टी को आप बेहद प्यार करते हैं। (भाषा) 
Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?