एक राष्ट्र एक चुनाव विकसित भारत की आधारशिला : धर्मेंद्र प्रधान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 24 अप्रैल 2025 (00:02 IST)
One Nation One Election case : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बुधवार को कहा कि एक राष्ट्र, एक चुनाव ‘विकसित भारत’ की आधारशिला है और यह एक मजबूत व स्थिर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण कारक साबित होगा। उन्होंने कहा, किसी भी बड़े राष्ट्रीय निर्णय को अंजाम तक ले जाने के लिए नीति, योजना, रणनीति और सबसे महत्वपूर्ण जनभागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह केवल चुनाव खर्च और आचार संहिता तक सीमित विषय नहीं बल्कि यह देश की राजनीतिक स्थिरता, सुशासन और विकास को नई दिशा देने का माध्यम है। प्रधान ‘स्टूडेंट्स फॉर वन नेशन, वन इलेक्शन’ नाम के एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे, जिसमें देशभर के छात्र नेताओं ने भाग लिया।
 
उन्होंने कहा, एक राष्ट्र, एक चुनाव ‘विकसित भारत’ की आधारशिला है, जो एक मजबूत और स्थिर भारत की दिशा में निर्णायक साबित होगा। प्रधान ने कहा, यह विषय अब कानूनी और राजनीतिक चर्चाओं से आगे बढ़कर देश के मुख्य एजेंडे का हिस्सा बन गया है। किसी भी बड़े राष्ट्रीय निर्णय को अंजाम तक ले जाने के लिए नीति, योजना, रणनीति और सबसे महत्वपूर्ण जनभागीदारी जरूरी है।
ALSO READ: एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर CM योगी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- आंतरिक कलह से बचने के लिए देश को भटकाया
उन्होंने कहा कि यह केवल चुनाव खर्च और आचार संहिता तक सीमित विषय नहीं बल्कि यह देश की राजनीतिक स्थिरता, सुशासन और विकास को नई दिशा देने का माध्यम है। प्रधान ने आरोप लगाया कि विपक्ष के ‘नकारात्मक रवैए’ जनादेश का अपमान होता है।
 
उन्होंने कहा, जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहते हैं कि ‘यह समय, भारत का समय है’ तो विपक्ष का नकारात्मक रवैया दुर्भाग्यपूर्ण होता है। इससे न केवल देश की संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठता है बल्कि जनादेश का भी अपमान होता है।
 
प्रधान ने कहा, विपक्ष की यह नकारात्मक राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण है, जिसमें देश की संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, संविधान की बात करने वाले ये लोग ही संविधान को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा रहे हैं। प्रधान ने आरोप लगाया कि 1967 के बाद जब जन आकांक्षाओं की अनदेखी की गई तो कांग्रेस ने जोड़-तोड़ की राजनीति को बढ़ावा दिया।
ALSO READ: कोविंद बोले, एक राष्ट्र एक चुनाव मतदान प्रक्रिया को देगा प्रोत्साहन, आर्थिक विकास को मिलेगी गति
शिक्षा मंत्री ने कहा, आज सामंती सोच से ग्रसित ये लोग मोदी सरकार को तीसरी बार जनता द्वारा दिए गए जनादेश को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा,आज समय है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को और मजबूत किया जाए तथा ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ को जन अभियान, जन संवाद और जन आंदोलन में बदला जाए। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Indore में हेलमेट पर cctv कैमरा लगाकर घूम रहा राजू, चौंका देगी पूरी कहानी

भारतीय कर रहे ज्‍यादा नमक का सेवन, इन बीमारियों का बढ़ रहा खतरा, ICMR रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Bihar polls: तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग के 'सूत्र' को बताया 'मूत्र', बयान पर मचा बवाल

Imran Khan : क्‍या जेल से रिहा होंगे इमरान खान, PTI पार्टी ने शुरू किया आंदोलन

Uttarakhand में क्यों पड़ी ‘ऑपरेशन कालनेमि’ की जरूरत? अब CM पुष्कर सिंह धामी ने खुद दिया जवाब

सभी देखें

नवीनतम

AI हादसे की शुरुआती रिपोर्ट ने खड़े किए सवाल, क्या हैं DGCA के नए आदेश

राहुल ने नी‍तीश पर फिर साधा निशाना, बोले- CM कुर्सी बचाने में व्यस्त, BJP के मंत्री कर रहे कमीशनखोरी

नूंह में मजार क्षतिग्रस्त, कड़ी सुरक्षा के बीच बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा शुरू, 2023 में भड़की थी हिंसा

UP : स्कूली बस ने कांवड़ियों को मारी टक्कर, 3 घायल, गुस्साए श्रद्धालुओं ने की तोड़फोड़

BJP महिला कार्यकर्ताओं ने अश्लील वीडियो भेजने वाले को सरेआम पीटा

अगला लेख