डीजल टैक्सी चालकों के प्रदर्शन के कारण यातायात बाधित

Webdunia
सोमवार, 2 मई 2016 (14:22 IST)
उच्चतम न्यायालय के दिल्ली में डीजल टैक्सियों पर प्रतिबंध के निर्णय के खिलाफ दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली में रजोकरी टोल बूथ के नजदीक आज सुबह सैकड़ों टैक्सी चालकों के प्रदर्शन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-8 के पास यातायात जाम हो गया।
यातायात अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने सोमवार सुबह एनएच-8 के पास रजोकरी टोल बूथ पर कई किलोमीटर तक जाम लगा दिया। सुबह साढ़े 11 बजे के आसपास स्थिति उस समय और खराब हो गई जब प्रदर्शनकारियों ने रिंग रोड पर आश्रम चौक के पास महरानी बाग जाने वाले दोनों मार्गों पर जाम लगा दिया।
 
धौलां कुआं, कापसहेड़ा और महरौली पर भी यातायात बाधित रहा और कई घंटों तक अव्यवस्था की स्थिति बनी रही। दिल्ली और गुड़गांव को जोड़ने वाले एनएच-8 पर कार्यालय जाने वाले हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा और यातायात हेल्पलाइन पर परेशान यात्रियों के फोन लगातार आते रहे।
 
दूसरी नाकाबंदी से सीधे तौर पर सराय काले खान, आश्रम, पीजीडीएवी कॉलेज के पास नेहरू नगर, लाजपत नगर और मूलचंद से एम्स तक यातायात बाधित रहा। अधिकारी ने बताया कि लाला लाजपत राय मार्ग, डिफेंस कॉलोनी और मथूरा रोड समेत कई वैकल्पिक मार्गों पर भी लोगों को कई घंटों तक जाम का सामना करना पड़ा। (भाषा)

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख