संबित पात्रा की बढ़ीं मुश्किलें, केजरीवाल का गलत वीडियो पोस्ट कर बुरे फंसे

Webdunia
मंगलवार, 23 नवंबर 2021 (19:49 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का सोशल मीडिया पर कथित रूप से फर्जी वीडियो पोस्ट करने के आरोप में दिल्ली की अदालत ने भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है।
 
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ इसी साल जनवरी माह में आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का एक कथित फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने को लेकर दिल्ली पुलिस को शिकायत दी थी। मामला दर्ज न होने पर पार्टी ने अदालत का रुख किया था। इस मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने मंगलवार को पात्रा पर एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए।
 
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें अरविंद केजरीवाल को केंद्र के नए कृषि कानूनों की तारीफ करते दिखाया गया था। वीडियो में वे इन कानूनों को बीते 70 साल का क्रांतिकारी कदम बता रहे थे। इस पर आप ने इस वीडियो को गलत बताया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

इस्तीफे के बाद अब क्या कर रहे हैं जगदीप धनखड़, विपक्ष ने भी उठाए थे सवाल

भारत में दर्ज नहीं होते गर्मी से मौत के असली आंकड़े, जानिए क्या कहती है रिपोर्ट

शख्‍स के इस रवैए से नाराज हुई अदालत, लगाया 10000 रुपए का जुर्माना

PM मोदी ने स्कूली बच्चों के साथ की कोलकाता मेट्रो की सवारी

ट्रंप के आलोचक पूर्व NSA बोल्टन के आवास की FBI ने ली तलाशी

सभी देखें

नवीनतम

झारखंड कई हिस्सों में भारी बारिश से 5 लोगों की मौत, एक लापता

सपा से निष्‍कासित MLA पूजा पाल बोलीं, मेरी हत्या का दोषी अखिलेश यादव को माना जाए

कटनी में मध्यप्रदेश माइनिंग कॉन्क्लेव 2.0 का आज CM डॉ. मोहन यादव करेंगे शुभारंभ, निवेशकों को कराएंगे प्रदेश की खनिज संपदा और निवेश नीतियों से अवगत

तेजस्वी यादव को महंगी पड़ी पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी, FIR पर क्या बोले?

Petrol Diesel Prices: पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव जारी, जानें कि आपने नगर में क्या हैं कीमतें

अगला लेख