Hanuman Chalisa

देश की पहली डिजिटल टीवी 'टीवी बाय द पीपल' लॉन्च

Webdunia
रविवार, 20 अगस्त 2017 (17:37 IST)
नई दिल्ली। देश में एक ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म 'रोसोपो- टीवी बाय द पीपल' ऐप लांच किया गया है, जहां हर कोई निर्माता और निदेशक बनकर अपने वीडियो अपलोड कर सकता है।
 
एक स्वदेशी स्टार्टअप ने नए जमाने की इस डिजिटल टीवी को विकसित किया है। इस प्लेटफॉर्म पर दर्शक निर्माता भी हो सकते हैं। इसके लिए सिर्फ एक स्मार्टफोन की जरूरत है जिससे अपना वीडियो बनाकर अपलोड किया जा सकता है। रोपोसो पर विभिन्न थीम उपलब्ध हैं जिनके अंतर्गत लोगों द्वारा अपलोड किए गए वीडियो प्रसारित होंगे।
 
रोपोसो ने जुलाई 2014 में स्टार्टअप की दुनिया में कदम रखा था। इसकी शुरुआत एक फैशन सोशल नेटवर्क के रूप में हुई थी। 40 लाख से अधिक लोग रोपोसो पर मौजूद हैं। इसके सहसंस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मयंक भांगडिया ने यह घोषणा करते हुए कहा कि रोपोसो पर हर यूजर उपभोग करने के साथ ही अपनी पसंद के अनुसार अपने अनुभवों तथा कहानियों को साझा कर सकता है। वीडियो नया ट्रेंड है और यहां पर इसका सबसे अच्छा इस्तेमाल किया जाएगा।
 
भांगडिया का कहना है कि डिजिटल क्षेत्र में 'टीवी बाय द पीपल' अनुभव के निर्माण से, रोपोसो लोगों को एक ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर अपने अंदर का छुपे कलाकार को चमकाने तथा उभारने में मदद करेगा। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख