आप भाजपा की ‘बी’ टीम- दिग्विजय

Webdunia
शनिवार, 24 जनवरी 2015 (12:41 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने शनिवार को आम आदमी पार्टी को भाजपा की ‘बी’ टीम बताते हुए कहा कि कांग्रेस ने वर्ष 2013 में दिल्ली में सरकार बनाने में अरविन्द केजरीवाल का समर्थन कर ‘अपेक्षाकृत एक छोटी बुराई’ को चुना था।
 
दिग्विजय ने कई ट्वीट किए और कहा कि उनका लगातार यह मानना रहा है कि आम आदमी पार्टी भाजपा की ‘बी’ टीम है और यह साबित भी हुआ है।
 
भाजपा और संघ परिवार के धुर आलोचक रहे कांग्रेस महासचिव ने कहा कि कांग्रेस ने 2013 में दिल्ली में सरकार बनाने में केजरीवाल का इसलिए समर्थन किया क्योंकि ‘हमने अपेक्षाकृत छोटी बुराई को चुना था।’
 
दिग्विजय ने ट्वीट किया, ‘आप और केजरीवाल भाजपा की बी टीम हैं। यदि आप पूछते हैं कि तो फिर हमने आप का समर्थन क्यों किया था। हमें भाजपा और इसकी बी टीम में से एक को चुनना था, हमने छोटी बुराई को चुना।’

दिग्विजय ने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने वर्ष 2010 में संघ के विचारकों..एस गुरुमूर्ति, केएन गोविंदाचार्य और आरएसएस के अन्य नेताओं के साथ विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय फाउंडेशन की बैठक में भाग लिया था।
 
उन्होंने कहा ‘क्या केजरीवाल ने संघ के विचारकों.. एस गुरुमूर्ति, केएन गोविंदाचार्य और आरएसएस के अन्य नेताओं के साथ फरवरी 2010 में विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय फाउंडेशन की बैठक में भाग नहीं लिया था?’
 
सिंह ने सवाल किया ‘क्या फरवरी 2010 में विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय फाउंडेशन की बैठक में रामदेव और श्रीश्री रविशंकर के प्रतिनिधि भी मौजूद नहीं थे?’ राज्यसभा सदस्य ने कहा ‘छद्म नागरिक समाज के कार्यकर्ताओं के बारे में मैंने जो कुछ भी कहा है, उसका प्रत्येक शब्द सही निकला है।’
 
भाजपा ने सिंह के बयान को ‘हास्यास्पद’ बताते हुए कहा है कि आम आदमी पार्टी वास्तव में कांग्रेस की ‘बी टीम’ है। पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा ‘अगर वे यह जानते थे तो वह दिल्ली में सरकार बनाने में आम आदमी पार्टी का समर्थन क्यों कर रहे थे?’ (भाषा)
Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?