प्रज्ञा के बयान पर दिग्विजय के निशाने पर पीएम मोदी

Webdunia
शनिवार, 30 नवंबर 2019 (08:15 IST)
रायपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने साध्वी प्रज्ञा के महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को लेकर दिए गए बयान को लेकर कहा है कि यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जेहन को टटोलेंगे, तो उनके मन भी गोडसे के लिए प्रज्ञा जैसे ही विचार मिलेंगे।
 
सिंह ने कहा कि गोडसे भाजपा और संघ के मिजाज में उतरे हुए हैं। संघ के सदस्यों को शुरू से समझाया गया है कि नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की हत्या करके अच्छा काम किया है। कितना ही आप कह दें कि माफी मांग ली, ये कर लिया वो कर लिया, स्वयं मोदी जी के जेहन को अगर टटोलोगे तो उनके यहां भी यही हालत मिलेंगे।
 
उन्होंने कहा कि अगर वह (पीएम मोदी) वाकई में महात्मा गांधी की शख्सियत, उनके विचारों से प्रभावित हैं और उनका सम्मान करते हैं तो उन्हें गोडसे को महिमामंडित करने वाले लोगों को तत्काल पार्टी से निकाल देना चाहिए।
 
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता से पूछा गया कि भाजपा ने चुनाव के दौरान सावरकर को भारत रत्न देने का वादा किया था, जिसका शिवसेना ने भी समर्थन किया था और अब वह महाराष्ट्र में कांग्रेस के साथ सत्ता में है, तब उन्होंने कहा कि दामोदर राव सावरकर का जो पहला जीवन परिचय है उसमें उन्होंने भारत की आजादी के लिए काम किया।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सपने टूटे, भविष्य पर संकट, अमेरिका से लौटे अवैध प्रवासियों की दर्दनाक कहानी

Mahakumbh 2025 : आचमन तो छोड़िए, नहाने योग्य भी नहीं संगम का पानी, CPCB की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

EPFO बना रहा है रिजर्व फंड, जानिए एम्प्लॉइज को क्या होगा फायदा

मृत्यु कुंभ में बदला महाकुंभ, बिना पोस्टमार्टम शवों को बंगाल भेजा, ममता बनर्जी ने CM योगी पर लगाए आरोप

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: PM मोदी की ऋषि सुनक से मुलाकात, बताया भारत का सबसे अच्छा मित्र

GIS: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट‌ से पहले निवेशकों के लिए मोहन सरकार का बड़ा फैसला

ममता द्वारा महाकुंभ को मृत्युकुंभ कहे जाने पर एमपी सीएम यादव ने साधा निशाना

छत्तीसगढ़ के बाद गुजरात नगर निकाय चुनावों में भाजपा की बंपर जीत, 68 में 60 पर कब्जा, क्या बोले PM मोदी

पटना के भीड़भाड़ वाले इलाके में पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी, 4 लोग हिरासत में लिए गए

अगला लेख