दिग्विजय सिंह का दावा- MP की BJP कार्यकर्ता की UP में हत्या, शव के लिए भटक रहा परिवार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 23 जून 2024 (00:10 IST)
Digvijay Singh's claim regarding BJP women worker : कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने शनिवार को दावा किया कि मध्य प्रदेश भाजपा की एक महिला कार्यकर्ता की पिछले साल पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में हत्या कर दी गई थी, लेकिन उसके परिवार को पुलिस से कोई सहायता नहीं मिल रही है और वे उसके शव के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं।
ALSO READ: राजगढ़ में EVM को लेकर दिग्विजय सिंह पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, 6 विधानसभा क्षेत्रों की SLU लौटने को लेकर उठाए सवाल
मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले की ममता यादव के परिवार के अनुसार, वह सितंबर 2023 में अपने सात लाख रुपए वापस लेने के लिए रमापति द्विवेदी नाम के एक व्यक्ति से मिलने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी, जिसके बाद चंदेरी पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज कराई गई।
 
परिवार ने किया यह दावा : परिवार ने दावा किया कि लगभग उसी समय उत्तर प्रदेश के मांडा थानाक्षेत्र में एक शव मिला था, लेकिन पुलिस ने उसे दफना दिया क्योंकि वह उसकी पहचान नहीं कर पाई थी। परिवार ने दावा किया कि ममता का भाई इस साल फरवरी में उत्तर प्रदेश गया और उसने (संभवतः तस्वीरों के आधार पर) शव की पहचान की और कहा कि वह उसकी बहन का शव है।
ALSO READ: दिग्विजय सिंह का दावा, I.N.D.I.A. गठबंधन को वैसा ही समर्थन मिल रहा, जैसा 1977 में...
परिवार के अनुसार, लगभग 35 वर्षीय ममता अशोक नगर जिले में भाजपा के एक मंडल की एक पूर्व पदाधिकारी भी थी। चंदेरी थाने के निरीक्षक मनीष जादौन ने शनिवार को बताया कि पुलिस ने शव की पहचान के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस को एक पत्र लिखा है और उसके जवाब का इंतजार कर रहे हैं।
 
दिग्विजय ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र : सिंह ने कहा कि उन्होंने यह मामला तब उठाया जब परिवार ने उनसे संपर्क कर कहा कि उन्हें कोई मदद नहीं मिल रही है और उत्तर प्रदेश पुलिस शव को नहीं निकाल रही है। उन्होंने कहा, मैंने मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को एक पत्र लिखा है और मैं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी पत्र लिख रहा हूं, जिसमें मांग की गई है कि मामले की जांच किसी वरिष्ठ अधिकारी को सौंपी जाए या न्यायिक समिति गठित की जाए।
 
हत्या में कई राजनीतिज्ञ शामिल : कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने दावा किया कि ममता की हत्या में कई राजनीतिज्ञ शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ममता ने एक व्यक्ति से 10 दिनों में 86 बार बात की थी, लेकिन पुलिस उस नंबर का पता नहीं लगा पाई। ममता की मां गीता बाई और भाई राजभान ने आरोप लगाया कि ममता की हत्या की गई है और वे उसके शव के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

RJD में कौन है जयचंद, जिसका लालू पु‍त्र Tej Pratap Yadav ने अपने मैसेज में किया जिक्र

Floods in Northeast India : उफनती बोमजीर नदी में फंसे 14 लोगों को IAF ने किया रेस्क्यू

शिवसेना UBT ने बाल ठाकरे को बनाया 'सामना' का एंकर, निकाय चुनाव से पहले AI पर बड़ा दांव

विनाशकारी बाढ़ से असम अस्त व्यक्त, गौरव गोगोई के निशाने पर हिमंता सरकार

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, मस्क के करीबी इसाकमैन नहीं बनेंगे NASA चीफ

सभी देखें

नवीनतम

अंदर से कैसी चुनौतियों का सामना कर रहा है पाकिस्तान

दक्षिण पश्चिम मानसून की परिस्थितियां अनुकूल, अनेक राज्यों में बारिश की संभावना, दिल्ली में उड़ानों का मार्ग बदला

Coronavirus : देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना मामले, 24 घंटे में 363 नए केस आए सामने

रूस पर यूक्रेन का बड़ा ड्रोन हमला, 40 से ज्यादा लड़ाकू जेट ध्वस्त

MP : सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा एक्शन, कटनी, दतिया SP और चंबल IG-DIG हटाए गए

अगला लेख