Hanuman Chalisa

डायनासोर की नई प्रजाति का पता चला

Webdunia
गुरुवार, 10 दिसंबर 2015 (13:08 IST)
नई दिल्ली। डायनासोर की नई शाकाहारी प्रजाति ‘हुआलियानसेराटॉप्स वुकाईवानेंसिस’ का पता चला है, जो स्पेनियल (शिकारी कुत्ते की एक किस्म) के आकार का होता था और अपने पिछले पैरों पर खड़ा हो सकता था।

अनुसंधानकर्ताओं के मुताबिक डायनासोर की यह प्रजाति सींग वाले डायनासोरों की सबसे पुरानी प्रजाति ‘यिनलौंग डाउनसी’ के समकालीन की है। हुआलियानसेराटॉप्स डायनासोरों का शरीर मजबूत और भारी-भरकम होता था। ये काफी हद तक यिनलौंग से मिलते-जुलते हैं।

जॉर्ज वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी में प्राणी विज्ञान के एसोसिएट प्रोफेसर रोनाल्ड वीनट्रॉब और जेम्स क्लार्क तथा चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंसेज के प्रोफेसर शू शिंग के नेतृत्व वाले एक दल ने चीन के शिनजिंयाग प्रांत में एक ही स्थान से डायनासोर की दोनों प्रजातियों के कंकाल के अवशेष खोज निकाले। यिनलौंग प्रजाति के डायनासोर के अवशेष 2002 में खोजे गए थे।

अनुसंधानकर्ताओं ने खोपड़ी और पैर के अवशेष से नए डायनासोर का ढांचा तैयार किया और इसकी तुलना सेराटोप्सिया परिवार के डायनासोर से की।

यूनिवर्सिटी के जियोलॉजिकल साइंसेज प्रोग्राम में प्राणी विज्ञान की प्रोफेसर कैथरीन फोर्स्टर ने कहा क‍ि एक ही जगह से 2 प्रजातियों के अवशेष मिलने से यह स्पष्ट है कि यहां हमें जितना पता चला है, उससे कहीं ज्यादा विविधता है। इस नई प्रजाति के मिलने से अनुसंधानकर्ताओं को सेराटोप्सिया परिवार के उद्भव के बारे में ज्यादा जानकारियां जुटाने का मौका मिलेगा।

हुआलियानसेराटॉप्स लगभग 16 करोड़ वर्ष पहले पाए जाते थे। नए अनुसंधान से खुलासा हुआ है कि सींग वाले शाकाहारी डायनासोर जुरासिक काल के अंत में मांसाहारी डायनासोरों के साथ विचरण करते थे। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

यूक्रेन ने रूस पर दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन और क्रूज मिसाइलें, तेल डिपो में आग, मॉस्को एयरपोर्ट प्रभावित, जेलेंस्की बोले- यूक्रेन जलेगा तो रूस भी जलेगा

कथा की आड़ में 'फर्जी शादी' की साजिश, दुष्कर्म कर हड़पे लाखों रुपए और सोने-चांदी के जेवर, कथावाचक पवनदेव फरार

पूर्व PM के बेटे के साथ Cyber Fraud, 7.8 करोड़ रुपए की ठगी, कैसे फंसे जालसाजों के जाल में

Electric Scooter खरीदने से पहले 14 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी

राहुल गांधी के साथ कोटा में खड़ा हुआ Gen-Z, NEET पेपर लीक और देश के एजुकेशन सिस्‍टम का किया पोस्‍टमार्टम

सभी देखें

नवीनतम

सोने के आयात में 70% गिरावट, मोदी की अपील और बढ़े शुल्क का दिखा असर

भविष्य की सैन्य ताकत के लिए भारत का स्वदेशी ड्रोन पर जोर

Top News 19 June : हार्मुज स्ट्रेट से अमेरिकी नाकेबंदी हटी, ईरान से वार्ता टली; सोने के आयात में 70% गिरावट

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई पर अमेरिकी जांच, मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार के आरोपों की पड़ताल तेज

PM मोदी-ट्रंप बैठक का असर, अंतिम चरण में पहुंचा भारत-अमेरिका व्यापार समझौता