प्रत्यक्ष कर वसूली 18.2 प्रतिशत बढ़ी

Webdunia
मंगलवार, 9 जनवरी 2018 (18:17 IST)
नई दिल्ली। चालू वित्त वर्ष के शुरुआती नौ माह में प्रत्यक्ष कर वसूली 18.2 प्रतिशत बढ़कर 6.56 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गई। वित्त मंत्रालय ने यह जानकारी दी है।
 
 
वित्त मंत्रालय की मंगलवार को यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार, अप्रैल से दिसंबर 2017 की अवधि के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक प्रत्यक्ष कर वसूली 18.2 प्रतिशत बढ़ी है। प्रत्यक्ष कर में व्यक्तिगत आयकर, संपत्ति कर और कंपनी कर शामिल होता है।
 
वित्त अनुसार, नौ माह के दौरान प्रत्यक्ष कर वसूली पूरे वर्ष के बजट अनुमान का 67 प्रतिशत रही। वर्ष 2017-18 के बजट में प्रत्यक्ष करों से कुल 9.8 लाख करोड़ रुपए की कर वसूली का अनुमान लगाया गया  है। अप्रैल से दिसंबर 2017 की अवधि में सकल प्रत्यक्ष कर वसूली (रिफंड से पहले) 12.6 प्रतिशत बढ़कर 7.68 लाख करोड़ रुपए रही।
 
इस दौरान 1.12 लाख करोड़ रुपए का रिफंड जारी किया गया। वित्त मंत्रालय के अनुसार इस अवधि में अग्रिम कर वसूली 12.7 प्रतिशत बढ़कर 3.18 लाख करोड़ रुपए रही है। आलोच्य अवधि में कंपनी कर की अग्रिम प्राप्ति वृद्धि 10.9 प्रतिशत रही वहीं व्यक्तिगत आयकर में अग्रिम प्राप्ति में 21.6 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख