गुजरात के गुटखा वितरक पर income tax raids में 100 करोड़ की बेनामी आय का खुलासा

Webdunia
मंगलवार, 23 नवंबर 2021 (23:39 IST)
नई दिल्ली। आयकर विभाग ने हाल में गुजरात के एक गुटखा वितरक के खिलाफ छापेमारी में 100 करोड़ रुपए से अधिक की बेनामी आय का पता लगाया है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अहमदाबाद में एक समूह के करीब 15 परिसरों में 16 नवंबर को छापेमारी की गई थी। आयकर विभाग ने अभियान के दौरान 4 करोड़ रुपए मूल्य के 7.50 करोड़ रुपए के आभूषण जब्त किए। समूह के नाम का खुलासा नहीं किया गया है।
 
आयकर विभाग ने अभियान के दौरान कई करोड़ रुपए के आभूषण जब्त किए। बयान में कहा गया कि अब तक की गई कार्रवाई में 100 करोड़ रुपए से अधिक की बेनामी आय का पता चला है। सीबीडीटी ने एक बयान में कहा कि इसमें से समूह ने 30 करोड़ रुपए से अधिक की अघोषित आमदनी स्वीकार की है। छापे के दौरान कर आयकर अधिकारियों ने कई दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जुटाए हैं।
 
बयान में कहा गया कि इन साक्ष्यों का प्रारंभिक विश्लेषण स्पष्ट रूप से विभिन्न कदाचारों जैसे कि बेनामी खरीद-बिकी और नकद में किए गए लेन-देन का तरीका अपनाकर करयोग्य आय की चोरी का संकेत देता है। बयान में दावा किया गया कि जब्त की गई सामग्री के विश्लेषण से पता चलता है कि नकद बिक्री का कुछ हिस्सा बहीखातों में दर्ज नहीं किया गया है। विभाग ने अचल संपत्तियों में अघोषित निवेश के सबूत भी जुटाए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ऑटो ड्राइवर ने निकाला कमाई का नायाब तरीका, सुनकर उड़ जाएंगे होश, जानिए कितनी होती है इंकम

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

Mahua Moitra marries : कौन हैं पिनाकी मिश्र, जिनसे TMC की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने की शादी

Russia-Ukraine war : रूस छुपकर हमला करने वाले ड्रोन पर कर रहा काम, जानें कैसे मचाते हैं दुश्मन देश में तबाही

श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, पाकिस्तान भारत के खिलाफ करता है राहुल के बयानों का इस्तेमाल

सभी देखें

नवीनतम

जानिए कैसा होगा चिनाब ब्रिज से होकर जाने वाली कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस का सफर, बुकिंग, किराया, रूट की पूरी जानकारी

राम मंदिर के प्रसाद के नाम पर अमेरिका में ठगी, लूटें 10.49 करोड़, चौंका देगी ये रिपोर्ट

बाल पोर्नोग्राफी के खिलाफ अभियान में 12 देशों में 20 लोग गिरफ्तार : इंटरपोल

तमिलनाडु तट पर मिली रहस्यमयी 'मनहूस मछली' क्या तबाही की है भविष्यवाणी, 2011 सुनामी के पहले भी आई थी नजर

बिहार की सभा में राहुल गांधी ने राज्य को बताया भारत की अपराध राजधानी

अगला लेख