Toolkit case : क्यों हुई दिशा रवि की गिरफ्तारी? जानिए टूलकिट विवाद से जुड़ी हर जानकारी

Webdunia
सोमवार, 15 फ़रवरी 2021 (08:37 IST)
नई दिल्ली। 22 साल की जलवायु कार्यकर्ता दिशा रवि (Disha Ravi) की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम (P. Chidambaram) ने कहा कि अगर रवि देश के लिए खतरा बन गई है तो भारत बहुत ही कमजोर बुनियाद पर खड़ा है। चिदंबरम दिशा रवि  की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए लोगों से अपील की कि वे सरकार के खिलाफ आवाज उठाएं। किसानों के प्रदर्शन से जुड़ी ‘टूलकिट’ सोशल  मीडिया पर शेयर करने के आरोप में दिशा रवि को बेंगलुरू से गिरफ्तार किया गया है। दिशा को दिल्ली पुलिस की साइबर सेल की एक टीम  ने शनिवार को गिरफ्तार किया था। इसके बाद दिशा रवि को रविवार को 5 दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा गया है।

पी. चिदंबरम ने ट्वीट के जरिए सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा कि यदि माउंट कार्मेल कॉलेज की 22 साल की स्टूडेंट और जलवायु  कार्यकर्ता दिशा रवि देश के लिए खतरा बन गई है तो भारत बहुत ही कमजोर बुनियाद पर खड़ा है। चीनी सैनिकों द्वारा भारतीय क्षेत्र में  घुसपैठ की तुलना में किसानों के विरोध का समर्थन करने के लिए लाया गया एक टूलकिट अधिक खतरनाक है!

एक और ट्वीट में उन्होंने लिखा कि भारत बेतुका रंगमंच बन रहा है और यह दुखद है कि दिल्ली पुलिस उत्पीड़कों का औजार बन गई है। मैं  दिशा रवि की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करता हूं और सभी छात्रों और युवाओं से आग्रह करता हूं कि वे निरंकुश शासन के खिलाफ आवाज  उठाएं।

कौन हैं दिशा रवि : दिल्ली पुलिस ने दिशा रवि पर किसानों के समर्थन में बनाई गई एक विवादित 'टूलकिट' को सोशल मीडिया पर शेयर करने का आरोप लगाया है। दिशा रवि की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने आरोप लगाया कि भारत के खिलाफ नफरत फैलाने के लिए रवि और अन्य लोगों ने खालिस्तान-समर्थक समूह ‘पोएटिक जस्टिस फाउंडेशन’ के साथ साठगांठ की। वही टूलकिट है जो पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। दिशा बेंगलुरु के एक निजी कॉलेज से बीबीए कर चुकी हैं और वे ‘फ्राइडेज फॉर फ्यूचर इंडिया’ नामक संगठन की संस्थापक सदस्य भी हैं।

दिशा गुड वेगन मिल्क नाम की एक संस्था में काम करती हैं। इस संस्था का मुख्य उद्देश्य प्लांट बेस्ड फूड (वेजिटेरियन) को सस्ता और सुलभ बनाना है। ये लोग जानवरों पर आधारित कृषि को खत्म कर उन्हें भी जीने का अधिकार देना चाहते हैं। रविवार को सुनवाई के दौरान रवि अदालत कक्ष में रो पड़ीं और न्यायाधीश से कहा कि उन्होंने केवल दो लाइनें ही संपादित की थीं और वे किसान आंदोलन का समर्थन करना चाहती थीं।

पुलिस ने बताया मुख्य साजिशकर्ता : ‘टूलकिट’ (Toolkit) में ट्विटर के जरिए किसी अभियान को ट्रेंड कराने से संबंधित दिशा-निर्देश और सामग्री होती है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि दिशा टूलकिट का संपादन करने वालों में से एक हैं और दस्तावेज को बनाने एवं फैलाने के मामले में मुख्य साजिशकर्ता हैं।

पुलिस ने कहा कि रवि का लैपटॉप और मोबाइल फोन आगे की जांच के लिए जब्त किया गया है। साथ ही पुलिस इस बात की जांच कर रही  है कि क्या वह और भी लोगों के संपर्क में थी, जो इस मामले में संलिप्त हैं। संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने रवि की गिरफ्तारी की निंदा  करते हुए उन्हें तत्काल रिहा करने की मांग की।(एजेंसियां)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

शहरी गैस कंपनियों पर कसा शिकंजा, एक समान रेट पर मिलेगी पाइपलाइन से रसोई गैस

उत्तराखंड का निवेश उत्सव एक्स पर पहले नंबर हुआ ट्रेंड, सोशल मीडिया यूसर्ज ने CM धामी को बताया कुशल प्रशासक

रांची को मिलेगी विकास की सौगात, हेमंत सोरेन ने दी दो फ्लाईओवर और सड़क को मंजूरी

जम्मू-कश्मीर को आतंकवाद मुक्त बनाने में सबसे बड़ी चुनौती, पाकिस्तान को लेकर क्या बोले उमर अब्दुल्ला

अगला लेख