Hanuman Chalisa

दिव्यांगों के लिए पात्रता मानदंडों को नहीं घटाएगी सरकार

Webdunia
गुरुवार, 27 जुलाई 2017 (16:17 IST)
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने गुरुवार को लोकसभा में स्पष्ट किया कि वह दिव्यांगों के लिए पात्रता मानदंडों को 80 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत नहीं करेगी।
 
लोकसभा में गुरुवार को सांसद कृष्ण प्रताप के एक सवाल के जवाब में ग्रामीण विकास राज्यमंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (एनएसएपी) योजनाओं के अंतर्गत पात्रता मानदंड को 80 प्रतिशत से कम करके 10 प्रतिशत करने का प्रस्ताव नहीं है।
 
एनएसएपी के तहत गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) जीवन-यापन करने वाले परिवारों के व्यक्तियों एवं विविध तथा गंभीर विकलांगता (80 फीसदी एवं इससे अधिक) वाले लोगों को लाभ दिया जाता है। इस योजना का कार्यान्वयन तथा लाभार्थियों का निर्धारण, मंजूरी आदि राज्य तथा संघ शासित क्षेत्र करते हैं। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

PM मोदी का UAE दौरा, हुआ भव्‍य स्‍वागत, कई समझौतों पर हुए हस्‍ताक्षर

CM डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में किया विकास कार्यों का निरीक्षण, कहा- भविष्य के मद्देनजर पूरी योजना के साथ हो रहा काम

भोजशाला फैसले पर कैलाश विजयवर्गीय बोले- यह सनातन आस्था और सांस्कृतिक स्वाभिमान की जीत

Bhojshala : धार भोजशाला मंदिर ही है, MP हाईकोर्ट का फैसला आते ही हिन्दू पक्ष ने मनाई दीवाली

अगला लेख