DMK नेता के बिगड़े बोल, हिंदी अविकसित लोगों की भाषा, यह हमें शूद्र बनाएगी

Webdunia
मंगलवार, 7 जून 2022 (15:05 IST)
Photo - Twitter
चेन्नई। तमिलनाडु के लोगों पर हिंदी थोपने के कथित प्रयासों के खिलाफ आयोजित एक कार्यक्रम में द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के सांसद टीकेएस एलंगोवन पर जातिगत टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है। 
 
इस कार्यक्रम में अपने उद्बोधन के दौरान उन्होंने कहा कि हिंदी अविकसित लोगों की भाषा है। यह हमें शूद्र बनाएगी। अगर यह भाषा तमिलनाडु की भूमि पर प्रवेश करती है तो हमारी समृद्ध संस्कृति को नुकसान पहुंचेगा और आपसी भाईचारा नष्ट हो जाएगा। 
 
तमिल संस्कृति दुनिया की एकमात्र संस्कृति है जो सभी के साथ एक समान व्यवहार करती आई है, अब वे लोग इसे नष्ट करने की तैयारी में हैं। वे लोग दक्षिण भारत में मनु धर्म के प्रचार के लिए हिंदी थोपने की कोशिश कर रहे हैं। अगर हमने उन्हें ऐसा करने दिया तो हम उनके गुलाम शूद्र बन जाएंगे। 
 
अपने कथन को सिद्ध करने के लिए उन्होंने हिंदी भाषी राज्यों के विकास की तुलना ऐसे राज्यों से की जहां क्षेत्रीय भाषा बोली जाती है। एलंगोवन ने कहा कि देश में तेलांगना, ओडिशा, कर्नाटक, गुजरात, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल आदि राज्यों में हिंदी प्राथमिक भाषा नहीं है, लेकिन फिर भी राज्य विकसित हैं। 
 
अविकसित राज्यों की सूची में उन्होंने मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार के नाम गिनवाए। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस से शिकायत में क्या कहा है? बताया किसने मारे थप्पड़ और लात-घूंसे

वायरल हुआ 13 मई का केजरीवाल हाउस का वीडियो, क्या बोलीं स्वाति मालीवाल?

कोवैक्सीन पर उठ रहे सवाल पर BHU के साइंटिस्ट प्रो. ज्ञानेश्वर चौबे के जवाब

स्वाति मालीवाल पिटाई कांड से बढ़ी केजरीवाल की मुश्किल, भाजपा ने मांगा जवाब

live : 30 हजारी कोर्ट पहुंचीं स्वाति मालीवाल, बिभव कुमार NCW का दूसरा नोटिस

अगला लेख