क्‍या आप जानते हैं भारत में कितने फीसदी लोग बोलते हैं मातृभाषा ‘हिन्‍दी’?

Webdunia
मंगलवार, 12 अप्रैल 2022 (12:59 IST)
हिंदी भाषा दशकों से लगातार प्रमुख मातृभाषा के रूप में देखी जाती रही है। सन 1971 में 37 प्रतिशत भारतीय लोगों की मातृभाषा हिंदी थी जो साल 2011 में 43.63 तक आंकड़ा पहुंच गया।

हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 37वीं संसदीय राजभाषा समिति की बैठक के दौरान बयान देते हुए कहा कि, देश के अन्य राज्यों के लोगों को भी हिंदी बोलनी चाहिए। उन्होंने कहा दो अलग प्रकार की भाषा बोलने वाले राज्यों के लोगों को एक दूसरे से हिंदी में बात करनी चाहिए बजाय इंग्लिश भाषा का इस्‍तेमाल करने के।

...और शुरू हो गया विवाद
अमित शाह के इस बयान के बाद विवाद शुरू हो गया। विपक्ष ने शाह के बयान की आलोचना करते हुए तरह-तरह की टिप्पणी की। विपक्ष ने कहा कि ये लोग हम पर हिन्‍दी थोपना चाहते हैं। पूर्वोत्तर में, असम साहित्य सभा और उत्तर पूर्व छात्र संगठन जैसे संगठनों ने अमित शाह के इस बयान का विरोध किया है जिसमें ये कहा गया कि राज्यों के स्कूलों में कक्षा 10 तक हिन्‍दी अनिवार्य कर दी गई है।

कितने प्रतिशत लोग बोलते हैं हिन्‍दी?
2011 की भाषाई जनगणना में 121 मातृभाषाएं शामिल हैं, जिसमें संविधान की 8वीं अनुसूची में 22 भाषाओं की सूची शामिल है। हिंदी 52.8 करोड़ व्यक्तियों या 43.6 प्रतिशत आबादी के साथ सबसे व्यापक रूप से बोली जाती है जिसे ये लोग हिंदी को अपनी मातृभाषा मानते हैं।

हिंदी भाषा दशकों से लगातार प्रमुख मातृभाषा के रूप में देखी जाती रही है। साल 1971 में 37 प्रतिशत भारतीय लोगों की मातृभाषा हिंदी थी जो 1981 तक 38.74 प्रतिशत पर पहुंची।

1991 में हिंदी बोलने वाले भारतीयों की संख्या बढ़कर 39.29 हुई और 2001 तक पहुंचते-पहुंचते 41.03 प्रतिशत हो गई फिर साल 2011 के आंकड़ों के मुताबिक ये आंकड़ा 43.63 तक पहुंच गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

डोनाल्ड ट्रंप ने 12 मुस्लिम देशों के लोगों की अमेरिका में एंट्री पर लगाया बैन, जानें कौन कौन से हैं देश

बिहार की राजनीति के लिए कितना अहम है तेजप्रताप का प्रेम

Weather Update: भारी बारिश और बाढ़ से पूर्वोत्तर भारत परेशान, इन राज्यों में गर्मी का प्रकोप

ड्रोन अटैक के बाद ट्रंप से बोले पुतिन, यूक्रेनी हमले का जवाब देगा रूस

विश्व पर्यावरण दिवस 2025 की थीम और महत्व

अगला लेख