डॉक्टरों ने देशव्यापी हड़ताल ली वापस, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद फैसला

Webdunia
बुधवार, 14 अगस्त 2024 (00:12 IST)
Kolkata Rape-Murder Case : फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (एफओआरडीए) ने मंगलवार को कहा कि वह कोलकाता में एक प्रशिक्षु चिकित्सक के साथ दुष्कर्म और हत्या को लेकर अपनी हड़ताल वापस ले रहा है, क्योंकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने उनकी मांगें स्वीकार कर ली हैं। एफओआरडीए के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार रात केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात की। एफओआरडीए ने कहा कि बुधवार सुबह से हड़ताल समाप्त करने का निर्णय मरीजों के हित में लिया गया है।
 
एसोसिएशन द्वारा जारी बयान के अनुसा बैठक का एक महत्वपूर्ण परिणाम था कि स्वास्थ्य मंत्री ने केंद्रीय सुरक्षा कानून पर काम करने के लिए एफओआरडीए की भागीदारी से एक समिति गठित करने पर सहमति जताई है। मंत्रालय ने आश्वासन दिया है कि इस पर कार्य अगले 15 दिनों के भीतर शुरू हो जाएगा। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से एक आधिकारिक सूचना जल्द ही आने की उम्मीद है।
ALSO READ: कोलकाता डॉक्टर मर्डर केस की जांच CBI को, हाईकोर्ट ने दिया आदेश
कोलकाता स्थित सरकारी आरजी कर अस्पताल के सभागार में एक स्नातकोत्तर प्रशिक्षु का शव शुक्रवार सुबह बरामद किया गया। उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई थी। इस सिलसिले में शनिवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। इस वीभत्स घटना के विरोध में देशभर के सरकारी अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टर सोमवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए जिससे ओपीडी और गैर-आपातकालीन सर्जरी सहित वैकल्पिक सेवाएं प्रभावित हुईं। भाषा 

सम्बंधित जानकारी

RJD में कौन है जयचंद, जिसका लालू पु‍त्र Tej Pratap Yadav ने अपने मैसेज में किया जिक्र

Floods in Northeast India : उफनती बोमजीर नदी में फंसे 14 लोगों को IAF ने किया रेस्क्यू

शिवसेना UBT ने बाल ठाकरे को बनाया 'सामना' का एंकर, निकाय चुनाव से पहले AI पर बड़ा दांव

विनाशकारी बाढ़ से असम अस्त व्यक्त, गौरव गोगोई के निशाने पर हिमंता सरकार

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, मस्क के करीबी इसाकमैन नहीं बनेंगे NASA चीफ

शर्मनाक! यूपी में दो साध्वियों ने आश्रम में कराया अन्य साध्वी का रेप, ब्लैकमेल भी किया

मणिपुर में भीषण बाढ़ के कहर से हजारों लोग प्रभावित और सैकड़ों घर क्षतिग्रस्त

असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 4 लाख लोग प्रभावित, अब तक 10 की मौत

यूक्रेन के हमले से भड़का रूस, क्या परमाणु हमला करेंगे पुतिन?

नासिक त्र्यंबकेश्वर में अगले साल 31 अक्टूबर से सिंहस्थ कुंभ मेला, तैयारियों को लेकर क्या बोले सीएम फडणवीस?

अगला लेख