डोकलाम में दिखा भारत-भूटान मित्रता का उदाहण : राष्ट्रपति कोविंद

Webdunia
बुधवार, 1 नवंबर 2017 (17:07 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद डोकलाम क्षेत्र में हाल में हुए घटनाक्रम को लेकर भूटान नरेश की भूमिका की सराहना करते हुए बुधवार को कहा कि इस विवाद के दौरान भारत एवं भूटान जिस तरह से एक-दूसरे के साथ मज़बूती से खड़े रहे, वह हमारी मित्रता का उदाहरण है। 
               
कोविंद ने यह बात भारत की यात्रा पर आए भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और महारानी ग्याल्सेन जेत्सुन पेमा वांगचुक के साथ आज यहां से भेंट के दौरान कही। कोविंद ने भूटान नरेश एवं महारानी का स्वागत करते हुए कहा कि उनके राज्यारोहण दिवस की वर्षगांठ पर भारत की यात्रा पर आने और अपने साथ नन्हे युवराज ग्याल्त्से को भी साथ लाने पर प्रसन्नता व्यक्त की और उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। 
 
राष्ट्रपति एवं उनकी पत्नी ने भूटान के नन्हे युवराज को आकर्षक उपहार भी भेंट किए। राष्ट्रपति ने वांगचुक को भूटान नरेश के रूप में सफलतापूर्वक दस वर्ष पूर्ण करने तथा एक स्थिर, खुशहाल एवं समृद्ध भूटान के उनके विज़न के लिए शुभकामनाएं दीं। 
              
कोविंद ने कहा कि भारत एवं भूटान की सुरक्षा चिंताएं एक-दूसरे से जुड़ी हुईं और साझा हैं। उन्होंने डोकलाम क्षेत्र में हाल के घटनाक्रम एवं उसके समाधान के प्रयासों में भूटान नरेश के निजी तौर पर शामिल होने तथा  उनके मार्गदर्शन् एवं सहयोग के लिए उनकी भूरि भूरि प्रशंसा की। उन्होंने  कहा कि डोकलाम की स्थिति के समाधान के लिए भारत एवं भूटान जिस प्रकार से एकजुटता से एकसाथ खड़े रहे, वह हमारी मित्रता का उदाहरण है। 
              
उन्होंने कहा कि भारत भूटान में पर्यावरण और स्थानीय संस्कृति को संरक्षित रखते हुए वहां तीव्र गति से हो रहे विकास को देख कर बहुत प्रसन्न है। भारत को अपने ज्ञान, अनुभव एवं संसाधनों को भूटान के साथ साझा करने की खुशी है। दोनों देशों की विकास साझेदारी भूटान के लोगों एवं सरकार की प्राथमिकताओं पर आधारित है। 
              
भूटान नरेश आज शाम को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनके सात लोक कल्याण मार्ग पर भेंट करेंगे। प्रधानमंत्री ने उनके सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया है। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

तहव्वुर राणा के खिलाफ NIA ने ठोका पहला चार्ज, 13 अगस्त तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

तीसरे फ्लीट सपोर्ट शिप का ‘कील लेइंग’ समारोह, भारतीय नौसेना को सौंपा गया सहायता पोत ‘निस्तार’

भोपाल में 90 डिग्री पुल के बाद एक्टिव हुआ PWD विभाग, निर्माणाधीन पुलों की जांच के लिए बनी कमेटी, इंदौर सांसद ने भी लिखा पत्र

Rajasthan : छात्रा ने विकास के दावों की खोली पोल, नेताओं पर कसा तंज, वीडियो हुआ वायरल

Mohan Cabinet Decision : 49 हजार से अधिक पद मंजूर, किसानों को राहत, जलकर माफ, मोहन कैबिनेट की बैठक में बड़े फैसले

अगला लेख