Donald Trump के आने से पहले भारत पहुंचा Airforce-1, जानिए कितना है शक्तिशाली

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 18 फ़रवरी 2020 (11:01 IST)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दो दिनी दौरे पर भारत आने वाले हैं। ट्रंप के भारत आने से पहले ही अमेरिकी सेना का विशेष विमान Airforce-1 अहमदाबाद पहुंच गया है। आधुनिक हथियारों से लैस यह विमान दुनिया में सबसे शक्तिशाली विमान माना जाता है। Airforce-1 सबसे शक्तिशाली व्यक्ति की ताकत का प्रतीक माना जाता है।  
 
Airforce-1 के साथ सीक्रेट सर्विस के अफसर आए हैं, जो सुरक्षा के इंतजामों को देखेंगे। राष्ट्रपति डोनाल्ड इस विमान में 24 फरवरी को यहां आएंगे। 4,500 वर्गफुट वाले इस विमान में वे सारी सुविधाएं हैं जिसकी सिर्फ कल्पना ही की जा सकती है।
 
Airforce-1 अमेरिकी राष्ट्रपतियों का आधिकारिक विमान है, जो उन्हें तोहफे में मिलता है। 50 सालों से यह सिलसिला जारी है। समय के साथ ही इस विमान को और आधुनिक और सुरक्षित बनाया गया है। एंटी एयर मिसाइल सिस्टम से लैस इस विमान में ऑफिस और कॉन्फ्रेंस रूम भी है।
 
बताया जाता है कि अमेरिकी राष्ट्रपति विमान से ही देश का पूरा कामकाज देख सकते हैं, इसलिए Airforce-1 को उड़ता हुआ व्हाइट हाउस कहा जाता है। इस विमान में राष्ट्रपति के साथ ही चंद लोग ही सफर कर सकते हैं।
आधुनिक दवाइयों के साथ ही किसी भी आपात स्थिति के लिए इसमें ऑपरेशन थिएटर भी होता है। ऐशो-आराम की सारी सुविधाएं इसमें मौजूद होती हैं।
 
Airforce-1 को आधुनिक इंजीनियरिंग का बेहतरीन नमूना माना जाता है जिसकी सुरक्षा को कोई नहीं भेद सकता है।
 
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24 फरवरी को अहमदाबाद आएंगे, जहां उनकी अगवानी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। ट्रंप ताजमहल का दीदार करने भी जाएंगे। 25 फरवरी को डोनाल्ड ट्रंप दिल्ली आएंगे।  (Photo courtesy: Twitter)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख