Hanuman Chalisa

डॉ. जनक संयुक्त राष्ट्र में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Webdunia
जिम्मी मगिलिगन सेंटर फॉर सस्टेनेबल डेवलेपमेंट, सनावादिया की डायरेक्टर डॉ. जनक पलटा मगिलिगन संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय, अमेरिका में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं। उन्हें सोलर कुकर इंटरनेशनल सैक्रामेंटो, यू.एस. द्वारा एक उच्च स्तरीय राजनीतिक फोरम (High-Level Political Forum/एचएलपीएफ) में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। 
 
10 से 19 जुलाई 2017 तक संपन्न होने वाले इस आयोजन में वे, आयोजन की एडवोकेसी टीम में एक 'ग्लोबल एडवाइजर' के रूप में शामिल हो रही हैं। डॉ. जनक ने अब तक वैकल्पिक ऊर्जा के प्रभावी संसाधन के रूप में सोलर कुकिंग को अपनाने की दिशा में पुरजोर प्रयास किए हैं। 
 
सतत विकास के लक्ष्यों को दिशा देने के लिए सोलर कुकिंग का महत्व अब दुनिया जान चुकी है। यह एक ऐसी प्राकृतिक तकनीक है, जिसने तुरंत और तत्काल प्रभाव के साथ जीवन स्तर सुधारने में अहम भूमिका निभाई है। संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में इस बैठक के दौरान विकास के लिए निर्धारित लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए वे विगत 32 वर्षों का सोलर कुकिंग के क्षेत्र में अपने विशिष्ट अनुभवों को अन्य राष्ट्रों से आए प्रतिनिधियों के साथ साझा करेंगी। उन्होंने यह प्रमाणित किया है कि सोलर कुकिंग भोजन पकाने से ना सिर्फ जन स्वास्थ्य में सुधार की संभावना बढ़ रही है बल्कि इसके प्रभावी प्रयोग से वनों की कटाई में भी कमी आई है और कार्बन भी कम हुआ है। सोलर एनर्जी समय और मेहनत की बचत का सर्वश्रेष्ठ विकल्प है। इसमें अधिकाधिक लोगों को प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार की दिशा में भी उत्साहजनक परिणाम प्राप्त किए गए हैं। लेकिन आवश्यकता है कि इस दिशा में और अधिक जागरूकता और शिक्षा का प्रसार किया जाए। 
 
डॉ. जनक और उनकी टीम के सशक्त प्रयासों से सोलर कुकिंग टेक्नोलॉजी और सोलर इंजीनियरिंग में अब तक हजारों आदिवासी लड़कियों को सोलर कुकर इस्तेमाल करने का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक प्रशिक्षण दिया जा चुका है। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले आदिवासीजन मानते हैं कि इसे अपनाए जाने के उपरांत परिणामस्वरूप, ग्रामीण और आदिवासी महिलाओं के साथ पर्यावरण पर भी सामाजिक व आर्थिक जीवनस्तर मे सकारात्मक क्रांतिकारी परिवर्तन आए हैं। सो उन्हें खाना पकाने से जहरीले धुएं से राहत मिली है। यह उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए वरदान साबित हुआ है। 
 
वैश्विक स्तर तक सोलर कुकिंग के अभियान को आगे बढ़ाने के लिए भारत अग्रणी  भूमिका निभाकर पूरे विश्व का पथ प्रदर्शक बन सकेगा। इस सभा में 44 देशों के प्रतिनिधियों में जनक पलटा मगिलिगन इसकी वकालत करेंगी। इस सत्र में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं डॉ. जनक, मार्च 2002 में भी संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय, अमेरिका में संयुक्त राष्ट्र आयोग के 46 वें सत्र में एक वक्ता के रूप में इंदौर से भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। तब उन्होंने 'आदिवासी महिलाओं के गरीबी उन्मूलन प्रशिक्षण हेतु संसाधन आवंटन' विषय पर व्याख्यान  दिया था। 
 
10 जुलाई से 19 जुलाई 2017 में सस्टेनेबल डेवलेपमेंट (सनातन और निरंतर विकास) पर इकॉनोमिक और सोशल काउंसिल (आर्थिक और सामाजिक परिषद) द्वारा बुलाई गई उच्च स्तरीय राजनीतिक मंच की बैठक में 'गरीबी उन्मूलन और बदलती दुनिया में समृद्धि को प्रो‍त्साहन' विषय पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। गहन चिंतन, विस्तृत विश्लेषण और समीक्षा के लिए बैठक में निम्नलिखित उद्देश्य (लक्ष्य) शामिल हैं। 
 
इस वर्ष का लक्ष्य : सतत विकास के लिए क्रियान्वयन के संसाधनों को सुदृढ़ बनाना और वैश्विक भागीदारी को सुनिश्चित करना
 
• लक्ष्य 1. अपने सभी रूपों में हर जगह गरीबी का अंत
• लक्ष्य 2. खाद्य सुरक्षा प्राप्त करना, भूख का अंत, बेहतर पोषण और स्‍थायी कृषि को बढ़ावा देना 
• लक्ष्य 3. सभी उम्र के लिए स्वस्थ जीवन सुनिश्चित करना और सभी का कल्याण 
• लक्ष्य 5. लैंगिक समानता हासिल करना और सभी महिलाओं और लड़कियों को सशक्त बनाना
• लक्ष्य 9. लचीला इंफ्रास्ट्रक्चर, समावेशी और स्थायी औद्योगिकीकरण और नवाचार को बढ़ावा 
• लक्ष्य 14. सतत विकास के लिए महासागरों, समुद्रों और समुद्री संसाधनों का संरक्षण और स्थायी रूप से उपयोग करना। 
 
उच्चस्तरीय राजनीतिक फोरम (एचएलपीएफ) 2030 एजेंडे में विकसित और विकासशील देशों के साथ-साथ संयुक्त राष्ट्र संस्था और अन्य हितधारक जो शामिल हो रहे हैं वे नियमित इसके कार्यों की स्वैच्छिक समीक्षा जारी रखेंगे। यह आयोजन परस्पर नेटवर्किंग और साझेदारी के लिए एक मंच भी प्रदान करेगा। 
 
डॉ. जनक ने संयुक्त राष्ट्र जाने से पहले, 29 जून, 2017 को दिल्ली में लोकसभा के माननीय अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन से मुलाकात की तथा सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए स्थानीय लोगों की सहभागिता कैसे ले सकते हैं, इस विषय पर प्रस्ताव रख विस्तृत चर्चा की। राज्य और केंद्र स्तर पर भारत सरकार से संबंद्ध एसडीजी के क्रियान्वयन और सांसद, विधायक और महापौरों के साथ विशेष बैठक/संवाद का आयोजन करने का प्रस्ताव है। चुंकि सामान्य लोगों या शैक्षिक संस्थाओं को इस विषय की उतनी जानकारी व रूचि नहीं है, अत: विचार किया गया कि किस तरह गैर-सरकारी संगठन के साथ जिला/स्थानीय स्तर पर अभियान को आगे बढ़ाने के लिए वे भी सहयोग कर सकते हैं। जनक पलटा मगिलिगन 6 जुलाई 2017 की सुबह इंदौर से रवाना होंगी।
Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख