मनमोहन के 91वें जन्मदिन पर बोले पवार- उनके नेतृत्व में भारत ने नई ऊंचाइयों को छुआ

Webdunia
मंगलवार, 26 सितम्बर 2023 (21:49 IST)
Dr. Manmohan Singh: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के जन्मदिन के अवसर पर मंगलवार को उन्हें शुभकामनाएं दीं और कहा कि भारत ने उनके नेतृत्व में आर्थिक सफलता की नई ऊंचाइयों को छुआ और सर्वाधिक विकास दर हासिल की।
 
मनमोहन सिंह आज 91 साल के हो गए। 1990 के दशक में आमूलचूल आर्थिक सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले मशहूर अर्थशास्त्री सिंह 10 साल तक प्रधानमंत्री रहे। कांग्रेस नेता सिंह का जन्म 1932 में पंजाब के गाह गांव में हुआ था, जो अब पाकिस्तान का हिस्सा है।
 
पवार ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं। भारत उनके नेतृत्व में आर्थिक सफलता की नई ऊंचाइयों पर पहुंचा और सर्वाधिक विकास दर हासिल की। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन दे। सिंह ने 2004 से 2014 तक कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार में प्रधानमंत्री के रूप में सेवाएं दीं।
 
उन्होंने 1991 से 1996 तक तत्कालीन प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव के नेतृत्व वाली सरकार में वित्तमंत्री के रूप में कार्य किया था। उन्हें सरकार द्वारा किए गए आर्थिक सुधारों का प्रमुख वास्तुकार होने का श्रेय दिया जाता है। पवार, सिंह के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार में कृषि मंत्री थे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

फोटोबाजी के चक्कर में 6 फुट गहरे गड्ढे में गिरे नेताजी, नींव में सीमेंट डालने की कोशिश में फिसला पैर

निमिषा प्रिया के परिजन फांसी टलने से खुश, जिंदा रहने की उम्मीद भी बढ़ी

चीन में जिनपिंग-जयशंकर की मुलाकात पर राहुल गांधी का तंज, विदेश मंत्री चला रहे हैं सर्कस

Samosa, जलेबी जैसे फूड प्रोडक्ट पर चेतावनी लेबल, स्वास्थ्य मंत्रालय ने नहीं दिया निर्देश, पीआईबी ने बताया सच

मोटापे की फिक्र या फास्‍टफूड माफिया की साजिश, समोसे जलेबी नाश्‍ते पर चेतावनी, पित्‍जा बर्गर क्‍या अमृत है?

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली के 2 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

Weather Update: राजस्थान में भारी बारिश का दौर जारी, जानें देशभर का ताजा मौसम, IMD अलर्ट

LIVE : दिल्ली के 2 स्कूलों में बम की धमकी से हड़कंप

अब असम और पश्चिम बंगाल में भी होगा रेयर अर्थ तत्वों का खनन

इंडोनेशिया पर फूटा टैरिफ बम, ट्रंप ने लगाया 19 फीसदी टैक्स

अगला लेख