Hanuman Chalisa

बड़ा झटका! ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन फीस कई गुना बढ़ी

Webdunia
शनिवार, 7 जनवरी 2017 (14:57 IST)
नई दिल्ली/इंदौर। केन्द्र सरकार ने लोगों को एक और बढ़ा झटका देते हुए ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन रजिस्ट्रेशन आदि की फीस कई गुना बढ़ा दी है। इसके लिए 29 दिसंबर, 2016 को अधिसूचना भी जारी की गई है। बताया जा रहा है कि बढ़ी हुई फीस शनिवार से वसूली जाएगी। 
 
केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने 29 दिसंबर को जारी अधिसूचना में लाइसेंस व रजिस्ट्रेशन सहित कई तरह की फीस बढ़ाने की घोषणा की है। लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए लोगों को अभी 30 रुपए फीस देनी होती थी, लेकिन अब करीब सात गुना यानी 200 रुपए देने होंगे। इसमें 150 रुपए लर्निंग लाइसेंस फीस और 50 रुपये टेस्ट फीस होगी। टेस्ट में फेल होने पर अगली बार फिर 50 रुपए रुपए फीस देनी पड़ेगी। 
 
स्थायी लाइसेंस की फीस में भी वृद्धि की गई है। अब तक स्थायी लाइसेंस के लिए 250 रुपए खर्च होते थे, लेकिन इसके लिए 700 रुपए देने होंगे। इसके अलावा वाहन रजिस्ट्रेशन फीस में भी करीब 5 गुना इजाफा‍ किया गया है। मोटर साइकल की रजिस्ट्रेशन फीस अब 60 के स्थान पर 300 रुपए लगेगी, जबकि कार का रजिस्ट्रेशन 300 की जगह अब 1500 रुपए में होगा। 
 
वाहन पर फाइनेंस दर्ज करने की फीस भी अब व्यक्ति को पांच गुना चुकाना होगी। लाइसेंस नवीनीकरण के लिए भी 50 की जगह 250 रुपए देने होंगे। यदि नवीनीकरण में समय की चूक होने पर पहले एक साल के 100 रुपए लगते थे, लेकिन अब इसके लिए 1000 रुपए चुकाने होंगे। हालांकि इंदौर में तो नए शुल्क की वसूली की तारीख को लेकर भी असमंजस बना हुआ है।
 
इंदौर के एक आरटीओ एजेंट के मुताबिक नई फीस की 30 तारीख से ही मांग की जा रही है, जबकि यह आदेश लोगों को अभी बताया गया है। ऐसे में जिन लोगों ने 30 या उसके बाद फीस जमा की है, उनसे अतिरिक्त फीस की मांग की जा रही है। 
 
Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE OSM विवाद पर विपक्ष का हमला, ट्रांसफर, ट्रांसफर और धर्मेंद्र प्रधान सेफ

Gel vs AGM vs Lead-Acid Battery : कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? जानिए फायदे, नुकसान, उम्र और सही उपयोग

CBSE OSM Controversy क्या है और कौन हैं सार्थक सिद्धांत, जिन्होंने पूरी प्रणाली को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे

हवा में उड़ता 'हनुमान भक्त': 10,000 फीट की ऊंचाई पर पैराग्लाइडिंग करते हुए पढ़ी चालीसा, रोंगटे खड़े कर देगा Video

जवानी का वो गुनाह और बुढ़ापे में जेल की सलाखें: वैशाली के 84 वर्षीय बुजुर्ग की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर क्यों दे रही बड़ी सीख?

सभी देखें

नवीनतम

4 जून के आसपास केरल पहुंचेगा मानसून! IMD ने बताया कब होगी बारिश की जोरदार शुरुआत

कुशीनगर में बन रहा 450 करोड़ का कृषि विश्वविद्यालय, किसानों की आय बढ़ाने में बनेगा मील का पत्थर : CM योगी

IAS-PCS की मुफ्त कोचिंग के लिए युवाओं में जबरदस्त उत्साह, योगी सरकार की योजना से साकार होगा सिविल सेवा का सपना

Dharmendra Pradhan : CBSE OSM विवाद पर विपक्ष का हमला, ट्रांसफर, ट्रांसफर और धर्मेंद्र प्रधान सेफ

India Nepal Border : नेपाल के PM बालेन शाह को भारत का जवाब, RSP के अध्यक्ष रवि लामिछाने की यात्रा पर MEA ने क्या कहा

अगला लेख