Publish Date: Thu, 15 Jul 2021 (10:21 IST)
Updated Date: Thu, 15 Jul 2021 (10:24 IST)
जम्मू। जम्मू स्थित वायुसेना के हवाई अड्डे पर बीती रात एक और ड्रोन दिखने से हड़कंप मच गया। इसके बाद सुरक्षा बल सतर्क हो गए।
समाचार एजेंसी ANI के अनुसार पाकिस्तान के साथ लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के लिए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत जम्मू सेक्टर में हैं।
सीडीएस की मौजूदगी में ही ड्रोन देखे जाने के बाद अलर्ट जारी कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से जम्मू में ड्रोन दिखाई दे रहे हैं। हालांकि सुरक्षाबलों की कार्रवाई के बाद वह वापस लौट गए।