सोनाली फोगाट मामले में एक्शन में गोवा पुलिस, हिरासत में ड्रग्स सप्लायर

Webdunia
शनिवार, 27 अगस्त 2022 (12:29 IST)
पणजी। गोवा पुलिस ने भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों को मादक पदार्थ की आपूर्ति करने वाले एक संदिग्ध तस्कर को शनिवार को हिरासत में ले लिया। दोनों आरोपियों ने अपने बयान में संदिग्ध से मादक पदार्थ खरीदने की बात ‘स्वीकार’ की थी, जिसके बाद संदिग्ध मादक पदार्थ तस्कर दत्ताप्रसाद गांवकर को अंजुना से हिरासत में ले लिया गया।
 
अधिकारी के मुताबिक, हिरासत में लिए गए एक अन्य व्यक्ति की पहचान कर्लीज रेस्तरां के मालिक एडविन नून्स के रूप में हुई है, जहां फोगाट (42) रहस्यमय परिस्थितियों में अपनी मौत से पहले 22 अगस्त की देर रात पार्टी कर रही थीं।
 
गोवा पुलिस ने हरियाणा की लोकप्रिय टिकटॉक स्टार फोगाट के साथ गोवा आए सुधीर सागवान और सुखविंदर सिंह को गिरफ्तार किया था। फोगाट को 23 अगस्त की सुबह उत्तरी गोवा जिले के अंजुना के सेंट एंथोनी अस्पताल में उनके होटल से मृत अवस्था में लाया गया था।
 
पुलिस ने कहा कि सागवान और सिंह ने पानी में ‘नशीला पदार्थ’ मिलाया था और 22 और 23 अगस्त की रात को कर्लीज रेस्तरां में पार्टी के दौरान उन्होंने फोगाट को इसे पीने के लिए मजबूर किया। दोनों पर हत्या का आरोप लगाया गया है। 
 
इस बीच पुलिस ने कर्लीज रेस्तरां के मालिक को हिरासत में लिया है। रेस्तरां के वॉशरूम में ड्रग्स बरामद की गई थी। मौत से पहले सोनाली को उनके सहयोगी इसी वाशरूम में ले गए थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी के जवाब पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

1962 के युद्ध के लिए नेहरू की तरह पणिक्कर भी चीन नीति पर बलि का बकरा बन गए : शिवशंकर मेनन

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सिंधु तक, संसद में PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

डिम्पल ने साधा केंद्र पर निशाना, पूछा कि किसी मंत्री ने संघर्षविराम की घोषणा क्यों नहीं की, ट्रंप से सूचना क्यों मिली?

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

अगला लेख