भूकंप से तबाह हुए अफगानिस्तान के 12 गांव, 2000 लोगों की मौत

Webdunia
रविवार, 8 अक्टूबर 2023 (12:37 IST)
Afghanistan earthquake : पश्चिमी अफगानिस्तान (Earthquake in Afghanistan) में शनिवार को भूकंप के तेज झटकों से तबाही मच गई। इस शक्तिशाली भूकंप से अब तक 2000 लोग मारे जा चुके हैं। 
 
अधिकारियों के मुताबिक, भूकंप से हेरात राज्य के जिंदा जान और घोरियान जिलों के 12 गांव पूरी तरह से तबाह हो गए। भूकंप के तेज झटकों से इमारते ताश के पत्तों की तरह ढह गई। कई जगहों पर भूस्खलन की घटनाएं भी हुई।
 
भूकंप का केंद्र हेरात शहर से 40 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में था। भूकंप के डर से लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
 
क्यों आते हैं भूकंप : भूकंप के पीछे भूगर्भीय और खगोलीय 2 कारण हो सकते हैं।
भूगर्भीय कारण : दरअसल, धरती के अंदर 7 प्‍लेट्स होती हैं जो घुमती रहती है। इसे अंग्रेजी में प्‍लेट टैक्‍टॉनिकक और हिंदी में प्‍लेट विवर्तनिकी कहते हैं। जहां पर ये प्‍लेट्स टकाराती हैं, वहां जोन फॉल्‍ट लाइन फॉल्‍ट होता है। जब बार-बार प्‍लेट्स टकाराती है तो कोने मुड़ने लगते हैं। और ज्‍यादा दबाव बनने पर प्‍लेट्स टूटने लगती हैं। ऐसे में धरती से ऊर्जा बाहर आने की कोशिश करती है, जिससे रफ्तार बिगड़ती है और भूकंप की स्थिति पैदा होती है। इसी के साथ ज्वालामुखी के फूटने के कारण भी धरती के भीतर हलचल बढ़ जाती है।
 
खगोलीय कारण : यह भी कहते हैं कि धरती और चंद्रमा की गति एक दूसरे से विपरीत गति के कारण और चंद्रमा के द्वारा समुद्रा के जल को प्रभावित करने के कारण भी भूकंप आते हैं। खासकर अमावस्या, पूर्णिमा और ग्रहण के दौरान यह स्थिति बनती है। इसी के साथ ही कोई बड़ा ग्रह धरती या सूर्य के नजदीक आ जाता है तब भी यह स्थिति बनती है।
 
भूकंप आने पर क्या करें : 
यदि आप ऐसे शहर में रहते हैं जहां पर ऊंची ऊंची इमारते हैं और आप खुद एक इमारत के किसी फ्लैट में रहते हैं और आपको यह पता है कि यह भूकंप वाला क्षेत्र है तो आपको इसके लिए विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।
 
2. पूरी दुनिया में सबसे अधिक भूकंप जापान में आते हैं। लेकिन वहां पर नुकसान को कम करने के लिए भी प्रयास सबसे अधिक हुए है। भारत की बात की जाए तो सबसे अधिक भूकंप गुवाहटी, श्रीनगर, दिल्‍ली, मुंबई, चेन्‍नई, पुणे, कोच्चि, कोलकाता, पटना, तिरूवंतपुरम में आते हैं। इसके बाद राजस्थान और गुजरात भूकंप की चपेट में आते हैं।
 
3. भूकंप की भविष्‍यवाणी नहीं की जा सकती है, लेकिन यदि आप अमावस्या, पूर्णिमा, ग्रहण के समय सतर्क रहें तो बेहतर हैं। इसी के साथ ही आप यह भी जानते रहें कि दुनिया में कहां भूकंप आ रहे हैं। यह जानकारी आपको सतर्क करेगी।
 
4. यदि आप भूकंप वाले क्षेत्रों में रहते हैं तो नए घरों को भूकंप को ध्‍यान में रखते हुए निर्माण करें। मकान बनाने से पहले जमीन की जांच कर लें। क्‍या वह भूकंप को ध्‍यान में रखते हुए मकान बना सकते हैं या नहीं।
 
5. यदि अचानक से भूकंप आ जाएं तो सबसे पहले आप खुले मैदान में जाकर खुद को सुरक्षित करें।
 
6. घर में ही फंस गए हों तो टेबल या बेड के अंदर छिप जाएं। छत पर भी जा सकते हैं या घर के किसी कोने में खड़े हो जाएं। लेकिन खतरों से खाली विकल्‍प है घर से बाहर निकल जाएं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथरस हादसे पर घिरे 'साकार हरि' की पूरी कहानी, क्या कहती हैं पैतृक गांव की महिलाएं

NEET मुद्दे पर शिक्षा मंत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- झूठ फैला रहे कांग्रेस और INDIA गठबंधन

Share Market दुरुपयोग पर लगेगी लगाम, SEBI ने शेयर ब्रोकरों को दिए ये निर्देश

CMF Phone 1 क्यों हो रहा है वायरल, क्या सबसे अलग होगा स्मार्टफोन का डिजाइन

प्रवचनकारों, कथावाचकों और बाबाओं पर क्या कहते हैं हिंदू शास्त्र?

सभी देखें

नवीनतम

इंदौर के ACP को 'डिजिटल अरेस्ट करने की कोशिश, CBI अधिकारी बताकर दी धमकी

Hemant Soren : झारखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का राजनीतिक सफर

हेमंत सोरेन होंगे झारखंड विधानसभा चुनाव में INDIA गठबंधन का चेहरा

असल परजीवी भाजपा है, कई क्षेत्रीय दलों को खा गई : रमेश

संजय झा का दावा- विधानसभा चुनाव में JDU करेगा जोरदार प्रदर्शन, BJP के साथ नहीं है कोई टकराव

अगला लेख
More