आधी रात को Earthquake से कांपी तिब्बत की धरती, यूपी-बिहार में घरों से भागे लोग

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 12 मई 2025 (09:14 IST)
Earthquake in Tibet: तिब्बत में आज रात करीब 2 बजकर 41 मिनट पर भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.7 मापी गई है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने इसकी जानकारी दी है। भूकंप आने के बाद लोग अपने घर से बाहर निकाल आए। हालांकि, अभी तक जान-माल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं है।
<

EQ of M: 5.7, On: 12/05/2025 02:41:24 IST, Lat: 29.02 N, Long: 87.48 E, Depth: 10 Km, Location: Tibet.
For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjcVGs @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @Ravi_MoES @Dr_Mishra1966 @ndmaindia pic.twitter.com/nCeJ434PGR

— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) May 11, 2025 >भूकंप के झटके यूपी से लेकर बिहार तक महसूस किए गए। यूपी-बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को तेज झटके महसूस हुए, जिसके बाद लोग अपने अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप का केंद्र अक्षांश 29.02N और देशांतर 87.48E पर, 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। इससे पहले 9 मई को भी यहां भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, लेकिन जान-माल को बड़ा नुकसान नहीं हुआ था। हिमालयी क्षेत्र होने की वजह से समय-समय पर यहां भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं।

हाल ही में तिब्बत में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। यहां 9 मई, 2025 को भी भूकंप के झटके महसूस हुए थे। स्थानीय समयानुसार रात 8:18 बजे यहां 3.7 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गए। एक्सपर्ट्स का कहना है कि हिमालयी क्षेत्र भूकंप के दृष्टिकोण से अत्यंत संवेदनशील है। ऐसे में इस तरह की घटनाएं समय-समय पर होती रहती हैं। संबंधित अधिकारी क्षेत्र में भूगर्भीय हलचलों पर लगातार नजर रखे हुए हैं, ताकि संभावित खतरे का आकलन समय रहते किया जा सके।
Edited By: Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने से मची तबाही, हल्द्वानी में नहर में गिरी कार, वायनाड में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी

TTP के हमले में विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने वाले पाक मेजर की मौत, फिर सामने आई आतंकीस्तान की सचाई

CBSE का बड़ा निर्णय, साल में 2 बार होंगी class 10 एक्जाम, पहली बार फरवरी तो दूसरी बार मई में एग्जाम

RBI ने कॉल मनी के लिए बाजार समय 1 जुलाई से 2 घंटे बढ़ाया, सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक होगा कार्यकाल

फ्रांस की महिला पर्यटक के साथ उदयपुर में बलात्कार, यौन उत्पीड़न के मामले में अमेरिका ने पर्यटकों को किया था आगाह

सभी देखें

नवीनतम

कांवड़ यात्रा और मुहर्रम को लेकर CM योगी ने की हाईलेवल मीटिंग, अधिकारियों को दिए ये सख्‍त निर्देश...

Rajasthan : फ्रांसीसी महिला से दुष्कर्म, कास्टिंग कंपनी का मालिक है आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Delhi : रोहिणी में बहुमंजिला इमारत में आग, 4 लोगों की मौत, 3 घायल

Dharamshala Flood: हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, धर्मशाला में 25 मजदूरों के बहने की सूचना, 2 के मिले शव

सेबी ने बीएसई पर लगाया 25 लाख का जुर्माना, जानिए क्‍या है मामला...

अगला लेख