दिल्ली NCR में भूकंप के झटके, उत्तर प्रदेश में था केन्द्र

Webdunia
बुधवार, 22 फ़रवरी 2023 (14:14 IST)
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में बुधवार दोपहर भूकंप के हलके झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.6 दर्ज की गई। भूकंप का केन्द्र उत्तर प्रदेश में था।
 
जानकारी के मुताबिक दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा में भूकंप के हलके झटके महसूस किए गए। भूकंप का केन्द्र उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बताया गया है। 
 
विशेषज्ञों की चेतावनी : विशेषज्ञों ने मंगलवार को ही चेतावनी दी है कि भारत के हिमालयीन क्षेत्र में तुर्किए जैसा विनाशकारी भूकंप आ सकता है। उत्तराखंड में बीते 100 से अधिक वर्षों से अभी 8 और उससे अधिक तीव्रता के बड़े भूकंप नहीं आए हैं।
 
1991 में उत्तरकाशी और 1999 में चमोली जिले में रिक्टर स्केल पर 6.8 तीव्रता के दो भूकंप जरूर आए थे। वैसे उत्तराखंड के किसी न किसी जिले में कम तीव्रता के भूकंप की लगातार खबरें आती रहती हैं। उल्लेखनीय है कि हाल ही में तुर्किए में आए भूकंप में हजारों की संख्या में लोगों की मौत हो गई थी। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भाजपा नेता शाजिया इल्मी पर 25000 का जुर्माना, याचिका में छिपाए थे तथ्य

वक्फ बिल से नीतीश कुमार को लगा झटका, मुस्लिम नेता छोड़ रहे हैं पार्टी

जामनगर से द्वारका, 170 किलोमीटर की पदयात्रा पर अनंत अंबानी

बिहार में है शराबबंदी, फिर भी 9 साल में चली गई 190 लोगों की जान

1000 करोड़ की राजस्व वसूली करने वाले इंदौर नगर निगम की गाड़ियां कुर्क

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिकी सेना ने 25 सेकेंड में उड़ाया हूतियों का अड्डा, ट्रंप ने शेयर किया वीडियो

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल और डीजल की कीमतें जस की तस बरकरार, भावों में कोई बदलाव नहीं, जानें ताजा दाम

Weather Updates: दिल्ली में पहली बार लू का येलो अलर्ट जारी, जानें देश के अन्य भागों का मौसम

तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष पद की दौड़ में नहीं हैं अन्नामलाई, दिया बड़ा बयान

टूटी सीट पर भड़का आप नेता का गुस्सा, एयर इंडिया ने दिया जवाब

अगला लेख