पुरी के पास आए भूकंप के झटके, कांपा बांग्लादेश का एक बड़ा हिस्सा

Webdunia
सोमवार, 5 दिसंबर 2022 (19:50 IST)
पुरी। सोमवार सुबह बंगाल की खाड़ी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप सुबह 8.32 बजे आया। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.2 रही। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने भी बताया कि येझटके समुद्र तल से 10 किमी नीचे महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र पुरी (पूर्व) और भुवनेश्वर (पूर्व-दक्षिण-पूर्व) से क्रमश: 421 किमी और 434 किमी दूर था।
 
'ढाका ट्रिब्यून' के अनुसार सुबह 9.05 बजे तक आए इस भूकंप की वजह से ढाका और बांग्लादेश के बड़े इलाकों में झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र ढाका से 529 किमी दक्षिण पश्चिम में कॉक्स बाजार से 340 किमी दक्षिण पश्चिम में और चटगांव से 397 किमी दक्षिण पश्चिम में था।
 
'बांग्ला ट्रिब्यून' के अनुसार भूकंप का केंद्र बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में था यानी भारत के बहुत करीब। हालांकि इसके कारण बड़ी बाढ़ की कोई खबर नहीं थी और तटीय इलाकों में कोई नुकसान नहीं हुआ है। इस भूकंप से सुनामी आ सकती है या नहीं, इस बारे में एनसीएस ने अभी तक कुछ नहीं कहा है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

AAP के साथ अखिलेश यादव का दिल्ली में प्रचार, BJP को लेकर क्या बोले

दिल्ली चुनावों के बीच CM भगवंत मान के घर EC का छापा, क्या बोलीं आतिशी

Jio, Airtel और Vi ने सस्ते किए अपने प्लान्स, TRAI ने दिया था आदेश

स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल के आवास के बाहर फेंका कूड़ा, पुलिस ने लिया हिरासत में

आखिर लाल रंग के कपड़े या सूटकेस में क्यों पेश किया जाता है देश का बजट?

सभी देखें

नवीनतम

BPSC Exam Dispute : पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, 350 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

नोटिस भेजकर CEC राजीव कुमार कर रहे राजनीति, अरविंद केजरीवाल ने लगाया आरोप

क्या 5 फरवरी को प्रयागराज जाएंगे PM मोदी, मौनी अमावस्या पर हादसे के बाद VIP culture पर उठ रहे हैं सवाल

कुंभ में आ रहे श्रद्धालुओं के प्रसाद में दरोगा ने फेंकी राख, दरोगा सस्पैंड

MP : पन्ना में जेके सीमेंट के कारखाने में स्लैब ढहने से अब तक 4 लोगों की मौत

अगला लेख