Hanuman Chalisa

Story of easter: क्‍या आप जानते हैं क्‍यों मनाया जाता है ईस्‍टर?

Webdunia
रविवार, 4 अप्रैल 2021 (14:46 IST)
आज पूरी दुनिया में ईस्टर का पर्व मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर बधाई देते हुए कहा कि आज के दिन, हम प्रभु ईसा मसीह की शिक्षा और पवित्र वचनों को याद करते हैं। सामाजिक सशक्तिकरण के लिए उनकी लड़ाई से दुनियाभर के लोगों को प्रेरणा मिलती है।

इस अवसर पर आपको बताते हैं आखि‍र क्‍या है ईस्‍टर और कैसे हुई इसे मनाने की शुरुआत।

दरअसल, ईस्टर को गुड फ्राइडे के तीसरे दिन बाद मनाया जाता है। भटके हुए लोगों को राह दिखाने के लिए जिस दिन प्रभु ईसा मसीह पुन: वापिस लौटे थे उस दिन को ईस्टर के तौर पर मनाया जाता है। वापस लौटने के बाद प्रभु ईसा मसीह 40 दिनों तक अपने भक्तों के बीच में रहकर उपदेश दिए। कहा जाता है कि इस दिन प्रभु ईसा मसीह पुन: जीवित हो उठे थे।

मान्यता है कि प्रभु ईसा मसीह अपने शिष्यों के लिए वापस लौटे थे। लौटने के बाद उन्होंने लोगों को करुणा, दया और क्षमा का उपदेश दिया। प्रभु ईसा मसीह ने उन लोगों को भी माफ कर दिया जिन लोगों ने उन्हें सलीब पर चढ़ाया था। ईस्टर के दिन उन्होंने क्षमा का उपदेश देकर दुनिया को इसके महत्व के बारे में बताया। इस दिन अंडे को एक शुभ प्रतीक के तौर पर देखा जाता है।

मान्यताओं के अनुसार हजारों बरस पहले गुड फ्राइडे के दिन प्रभु ईसा मसीह को यरुशलम में सलीब पर लटका दिया गया। लेकिन तीसरे दिन एक ऐसा चमत्कार हुआ कि प्रभु ईसा मसीह जीवित हो उठे। अपने प्रिय शिष्यों को उपदेश देने के बाद वे लौटे गए। ईस्टर पर्व 40 दिनों तक मनाया जाता है। लेकिन आधिकारिक तौर पर इसे 50 दिनों तक मनाए जाने की परंपरा है। ईस्टर पर्व के पहले सप्ताह को ईस्टर सप्ताह के तौर पर मनाते हैं। इस दिन ईसाई धर्म के लोग प्रार्थना करते हैं और बाइबल का पाठ करते हैं।

ईस्टर को सुबह तड़के उठकर महिलाओं द्वारा आराधना की जाती है। मान्यता है कि प्रात:काल में ही प्रभु ईसा मसीह का पुनरुत्थान हुआ था और उन्हें सबसे पहले मरियम मगदलीनी नाम की एक महिला ने देखने के बाद अन्य महिलाओं को इसके बारे में जानकारी दी थी। इसे सनराइज सर्विस कहते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

सफल हुई मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मेहनत, गेहूं उपार्जन में MP लगातार बना रहा रिकॉर्ड

दुष्कर्म केस में आसाराम को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका, जोधपुर जेल में किया सरेंडर

योगी सरकार की किसान हितैषी पहल, अनाज खरीद में रिकॉर्ड भुगतान से जीता भरोसा

उर्दू के मशहूर शायर बशीर बद्र का 91 साल की उम्र में निधन, लंबे वक्त से थे बीमार

डींगरपुर हिंसा, उम्रकैद की सजा पाए 6 दोषियों की अपील हाईकोर्ट में खारिज कराने के लिए पुलिस करेगी मजबूत पैरवी

अगला लेख