Hanuman Chalisa

चुनाव आयोग ने कहा- EVM में सीक्रेट कोड का इस्तेमाल होता ही नहीं

Webdunia
मंगलवार, 9 मई 2017 (16:38 IST)
दिल्ली विधानसभा में ईवीएम मशीन के साथ छेड़छाड़ का आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने डेमो दिखाकर यह साबित करने का प्रयास किया कि दिल्ली एमसीडी सहित सभी चुनावों में चुनावों के दौरान छेड़ड़छाड़ हुई है। इसके जवाब में चुनाव आयोग ने कहा कि ईवीएम मशीन में किसी भी तरह का सीक्रेट कोड नहीं होता और इस मशीन के मदर बोर्ड के साथ छेड़छाड़ नहीं की जा सकती।
 
चुनाव आयोग ने कहा कि EVM का मदर बोर्ड आम आदमी खोल ही नहीं सकता, जिस ईवीएम का डेमो किया गया वह पहले से प्रोग्राम किया गया था।
 
दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में ईवीएम का जो डेमो प्रस्तुत करवाया क्या वह इसे चुनाव आयोग के समक्ष या प्रेस कॉन्फ्रेंस करके नहीं कर सकते थे? उन्होंने इसके लिए विधानसभा का उपयोग ही नहीं किया बल्कि देश की चुनाव सिस्टम और देश के सबसे बड़े लोकतंत्र पर सवाल उठाएं हैं।
 
भारद्वाज ने डेमो के जरिए बताया कि ईवीएम में टैंपरिंग सीक्रेट कोड से ही हो जाती है। इसके लिए ईवीएम से प्रत्यक्ष तौर पर छेड़छाड़ करने की जरूरत नहीं होती. सिर्फ सीक्रेट कोड के जरिए ही वोट ट्रांसफर कर दिए जाते हैं। भारद्वाज पूरे सदन के सामने डेमो में ईवीएम के जरिए वोटों के ट्रांसफर का खेल समझाया. भारद्वाज ने बताया कि हर पार्टी का अलग कोड होता है। इसी कोड को वोटिंग के बीच में पार्टी का ही कोई शख्स वोट करने के साथ ही ईवीएम में डाल देता है। इसके बाद पड़ने वाला हर वोट उसी पार्टी को जाता है, जिसका कोड ईवीएम में डाला जाता है।
 
हर पार्टी का अलग कोड होता है. कोड के जरिए ही ईवीएम से छेड़छाड़ होती है। भारद्वाज ने डेमो देते हुए बताया कि वोटर ईवीएम से वोट डालने के बाद सीक्रेड कोड ईवीएम में डाल देता है, जिसके बाद जो कोड डाला जाता है उसी प्रत्याशी को वोट चला जाता है। इसके जवाब में चुनाव आयोग ने कहा कि ईवीएम में किसी भी प्रकार का कोड डालना संभव नहीं है क्योंकि इसके मदरबोर्ड के साथ छेड़छाड़ नहीं की जा सकती। और वह भी ऐसे समय जबकि चुनाव में वोटिंग की जा रही हो।
 
आम आदमी पार्टी से निलंबित नेता कपिल मिश्रा की ओर से दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर लगाए गए सनसनीखेज आरोपों के बाद मंगलवार को दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र पर सबकी नजरें थीं। उम्मीद की जा रही थी कि केजरीवाल अपने ऊपर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों का जवाब देंगे, लेकिन अाम आदमी पार्टी ने यहां ईवीएम से कथित तौर पर छेड़छाड़ का मामला उठा कर ध्यान भयकाने का कार्य किया है।
Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

आर्मी चीफ द्विवेदी की चेतावनी पर भड़का पाकिस्तान, फिर दी यह गीदड़भभकी, कहा- भारत को समझना चाहिए...

एक और जहाज पहुंचा भारत, आसान नहीं था होर्मुज पार करना, 20000 टन LPG से लदा है टैंकर

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

कोरोना महामारी आई, फिर युद्ध शुरू हुए और अब ऊर्जा संकट, PM मोदी ने दुनिया को किस बात को लेकर दी चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

सीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

केरल में UDF सरकार का ऐलान, वीडी सतीशन आज लेंगे CM पद की शपथ, राज्यपाल को सौंपी 20 नामों की लिस्ट

यूपी में 'ऑपरेशन-4' : स्वदेशी गायों से डेयरी सेक्टर में बड़ा बदलाव, गो पालन पर 50% तक सब्सिडी

पूर्वांचल से पश्चिमी यूपी तक विकसित हो रहा मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स नेटवर्क, देश का नया सप्लाई चेन हब बन रहा उत्तर प्रदेश

अगला लेख