Hanuman Chalisa

मोदी, ममता के भाषण चुनाव आयोग की नजर में

Webdunia
रविवार, 10 अप्रैल 2016 (09:25 IST)
कोलकाता। निर्वाचन आयोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आसनसोल की रैलियों में हुए भाषणों का अध्ययन कर रहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इन भाषणों में कहीं किसी तरह चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन तो नहीं हुआ। इसके साथ ही आयोग ने तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार अब्दुर रजाक मुल्ला की टिप्पणियों को लेकर उनकी निन्दा की।
 
पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा कि मोदी और ममता की चुनाव रैलियों की सीडी दिल्ली स्थित भारत निर्वाचन आयेाग को भेज दी गई हैं। हमारी मीडिया प्रमाणन और निगरानी समिति के पास उनके भाषणों की वीडियो फुटेज है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की टीम तय करेगी कि क्या किसी तरह से चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन हुआ है।
 
दो दिन पहले एक चुनाव रैली में मोदी ने आरोप लगाया था कि टीएमसी का मतलब 'टेरर, मौत और करप्शन' है। इस पर तृणमूल ने चुनाव अधिकारियों के समक्ष आपत्ति जताई थी। हालांकि आयोग ने ममता के भाषणों का कोई ब्योरा उपलब्ध नहीं कराया।
 
आयोग ने माकपा के पूर्व नेता अब्दुर रजाक मुल्ला की टिप्पणियों के लिए उनकी निन्दा की है। वह अब तृणमूल कांग्रेस से भांगर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
 
अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी दिब्येंदु सरकार ने कहा, 'उन्होंने कुछ बातें कही थीं जिसके बाद निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उनसे कारण पूछा गया। उनका जवाब संतोषजनक नहीं था और आयोग ने उनकी निन्दा की है।'
 
माकपा सांसद मोहम्मद सलीम के खिलाफ शिकायत के संबंध में उन्होंने कहा कि उनके भाषण की सीडी भी दिल्ली स्थित निर्वाचन आयोग को भेजी गई है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार की बड़ी पहल, घुमंतू समुदाय के युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार और मुफ्त प्रशिक्षण

Strait of Hormuz : अमेरिका-ईरान तनाव के बीच होर्मुज को कैसे पार कर रहे हैं भारतीय जहाज, क्या है भारत की Secret Strategy

'त्याग' के बदले पूर्व CM सिद्धारमैया ने कांग्रेस हाईकमान से क्या मांग लिया?

योगी सरकार के प्रयासों का असर, 5 साल तक के बच्चों की मृत्यु दर में आई कमी

मुख्यमंत्री योगी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित