अगले 12 माह में रफ्तार पकड़ेगी अर्थव्यवस्था, भारतीय सीईओ ने जताई उम्‍मीद

Webdunia
सोमवार, 17 जनवरी 2022 (19:07 IST)
नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 महामारी और वैश्विक स्तर पर अड़चनों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था अगले 12 माह के दौरान रफ्तार पकड़ेगी। पीडब्ल्यूसी के वार्षिक वैश्विक सीईओ सर्वे में यह निष्कर्ष निकाला गया है।

इस सर्वे में दुनिया के 89 देशों के 4,446 मुख्य कार्यपालक अधिकारियों (सीईओ) के विचार लिए गए। इनमें से 77 सीईओ भारत से हैं। यह सर्वे अक्टूबर-नवंबर 2021 के दौरान किया गया। सोमवार को जारी इस सर्वे के अनुसार, कई तरह की अड़चनों, विशेषकर महामारी की वजह से आने वाली बाधाओं के बावजूद भारतीय मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) आगामी वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूत वृद्धि को लेकर आशान्वित हैं।

सर्वे में शामिल 99 प्रतिशत भारतीय सीईओ का मानना है कि अगले 12 महीनों में आर्थिक वृद्धि दर में सुधार होगा। वहीं 94 प्रतिशत भारतीय मुख्य कार्यकारी मानते हैं कि अगले एक साल में वैश्विक वृद्धि दर भी सुधरेगी। वहीं ऐसा मानने वाले वैश्विक मुख्य कार्यकारियों की संख्या 77 प्रतिशत है।

जहां तक अपनी संबंधित कंपनियों की आमदनी का सवाल है तो 98 प्रतिशत सीईओ ने इसमें वृद्धि की उम्मीद जताई। सर्वे में शामिल वैश्विक सीईओ आर्थिक वृद्धि को लेकर पिछले साल जितने ही आशान्वित हैं, लेकिन वृद्धि को लेकर भारतीय मुख्य कार्यकारी अधिकारियों का भरोसा बढ़ा है। वर्ष 2022 में आर्थिक वृद्धि की संभावनाओं को लेकर 94 प्रतिशत भारतीय सीईओ आशान्वित हैं। वहीं पिछले साल ऐसा कहने वाले सीईओ की संख्या 88 प्रतिशत थी।

पीडब्ल्यूसी की भारतीय इकाई के चेयरमैन संजीव कृष्णन ने कहा कि कोरोनावायरस के नए स्वरूप ओमिक्रॉन ने चीजों को कुछ प्रभावित किया है और मुख्य कार्यकारी फिलहाल अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हालांकि उनका भरोसा और आशावाद भारतीय कंपनियों की जुझारू क्षमता को दर्शाता है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Farmers Protest : क्या बातचीत से मान जाएंगे किसान नेता, 14 फरवरी को केंद्र सरकार का निमंत्रण

Maha Kumbh Mela 2025 : प्रयागराज महाकुंभ में आग, LPG सिलेंडरों में विस्फोट, 18 शिविर खाक, 1 घंटे में पाया गया काबू

Rahul Gandhi को नहीं पता कि इंदिरा और नेहरू ने संविधान के साथ कैसे छेड़छाड़ की : जेपी नड्डा

हमास से फिर नाराज हुए नेतन्याहू, बताया कब तक प्रभावी नहीं होगा सीजफायर?

पीएम मोदी ने सुनाई हाथी बंधु की कहानी, बताया किस तरह गांव वालों को मिला हाथियों से छुटकारा?

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: खो-खो का वर्ल्ड चैंपियन बना भारत, महिला-पुरुष दोनों टीमों ने नेपाल को फाइनल में हराकर जीता खिताब

Neeraj Chopra Wedding : नीरज चोपड़ा ने 2 दिन पहले रचाई शादी, Instagram पर दी जानकारी, जानिए कौन हैं उनकी दुल्हन

अब IIT मद्रास के डायरेक्टर वी. कामकोटि ने बता दिए गोमूत्र के औषधीय गुण, मच गया बवाल

Mahakumbh Fire : मैं अखाड़े में था, तभी धमाके की आवाज सुनी, महाकुंभ के मेले में कैसे लगी भीषण आग, संत ने सुनाया पूरा वाकया

Farmers Protest : क्या बातचीत से मान जाएंगे किसान नेता, 14 फरवरी को केंद्र सरकार का निमंत्रण

अगला लेख