ED का अरविंद केजरीवाल को 8वां नोटिस, 4 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 27 फ़रवरी 2024 (15:12 IST)
ED notice to arvind kejriwal : शराब घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 8वां नोटिस जारी किया। उन्हें 4 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

ALSO READ: जज साहब गलती कर दी... Supreme Court में केजरीवाल ने क्‍यों मांगी माफी?
दिल्ली भाजपा ने भी सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि अरविंद केजरीवाल को आया ED का आठवां समन। पिछले 7 समन से केजरीवाल जांच एजेंसी से भागे भागे फिर रहे हैं, तमाम बहाने बना रहे हैं। कभी विपश्यना, कभी चुनाव प्रचार, कभी गोवा भ्रमण। जवाब दो केजरीवाल, अबकी बार भी बहाना बनाओगे या सवालों का सामना करोगे?
 
 
ईडी नोटिस पर केजरीवाल और आम आदमी पार्टी का दावा है कि सभी समन गैर कानूनी है। पार्टी का कहना है कि भाजपा दिल्ली सरकार गिराना चाहती है। उसका मकसद केजरीवाल की गिरफ्तारी है।
 
बार-बार ईडी के समन को ठुकराने पर 07 फरवरी को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए 17 फरवरी को उन्हें कोर्ट में पेश होने को कहा था। हालांकि केजरीवाल अदालत में वर्चुअली हाजिर हुए। अब इस मामले में उन्हें 16 मार्च को अदालत में पेश होना है।
 
अब सभी की नजरें इस बात पर लगी हुई है कि केजरीवाल इस बार ईडी के समक्ष पेश होते हैं या नहीं। ईडी केजरीवाल के खिलाफ क्या एक्शन लेती है? कहा जा रहा है कि अगर केजरीवाल इस मामले में ईडी के समझ पेश नहीं होते हैं तो उन्हें गिरफ्तार भी किया जा सकता है।
 
उल्लेखनीय है कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जमीन घोटाले में 8 नोटिस के बाद 31 जनवरी को ईडी के समक्ष पूछताछ के लिए पेश हुए थे। इसी दिन उन्हें पद से इस्तीफा देना पड़ा। इस्तीफा के तुरंत बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

ओडिशा के अस्पताल में भारी लापरवाही, 6 मरीजों की मौत, सरकार ने दिए जांच के आदेश

बेंगलुरु हादसे पर विराट कोहली बोले- मैं टूट गया हूं, मेरे पास कहने को शब्द नहीं हैं...

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी हुई गिरावट...

पंजाब में मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान, अब तक 15500 तस्कर गिरफ्तार, 9087 FIR दर्ज

Bengaluru Stampede : 11 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? CM सिद्धारमैया ने कहा- 35000 की क्षमता, इकट्ठा हो गए 2-3 लाख लोग, चश्मदीद ने बताया कैसे मची भगदड़

अगला लेख