Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ED ने लालू के करीबी सुभाष यादव को किया गिरफ्तार, 8 घंटे चली रेड में 2 करोड़ कैश बरामद

बालू किंग के नाम से जाना जाता है सुभाष यादव

हमें फॉलो करें subhash yadav

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, रविवार, 10 मार्च 2024 (10:35 IST)
Subhash Yadav arrested : लालू यादव के करीबी राजद नेता सुभाष यादव को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अवैध खनन मामले में गिरफ्तार कर लिया। उनके घर पर 8 घंटे तक चली रेड में 2 करोड़ की नकदी और जमीन से जुड़े दस्तावेज भी बरामद किए गए। 
 
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शनिवार 9 मार्च को कई स्थानों पर छापेमारी के बाद राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के करीबी सुभाष यादव को पटना से गिरफ्तार कर लिया। उन्हें आज अदालत में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। ईडी टीम सुभाष यादव को बेऊर जेल भेजने की तैयारी कर रही है। 
 
उल्लेखनीय है कि सुभाष यादव का नाम लालू प्रसाद के बेहद करीबी नेताओं में लिया जाता है। उन्हें बालू किंग के नाम से भी जाना जाता है।
 
सुभाष यादव 2019 में आरजेडी के टिकट पर झारखंड के चतरा से लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। हालांकि वे चुनाव हार गए। उनके खिलाफ पटना में रेत के अवैध खनन को लेकर मामले दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि वे 2024 में भी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। 
Edited by : Nrapendra Gupta 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल्ली जलबोर्ड के प्लांट में बने बोरवेल में गिरा बच्चा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी