Wayanad Elections : वायनाड में कब होंगे उपचुनाव, चुनाव आयोग ने दिया यह जवाब

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 16 अगस्त 2024 (17:34 IST)
Election Commission's statement regarding elections in Wayanad : निर्वाचन आयोग (EC) ने शुक्रवार को कहा कि मौसम की खराबी और प्राकृतिक आपदाओं के कारण उसने फिलहाल 46 विधानसभा सीट तथा वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा नहीं की है, लेकिन स्थिति में सुधार होते ही 6 महीने की निर्धारित समयसीमा के भीतर उपचुनाव करा दिए जाएंगे।
 
मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने यह भी कहा कि इस बात की पूरी संभावना है कि ये चुनाव एकसाथ कराए जाएं। उन्होंने जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के विधानसभा चुनावों की घोषणा के दौरान कहा कि केरल के वायनाड में भूस्खलन की हालिया घटना के कारण तत्काल हालात ऐसे नहीं हैं कि वहां लोकसभा चुनाव कराए जाएं। वायनाड में भूस्खलन के कारण 200 से अधिक लोगों की मौत हुई है।
ALSO READ: वायनाड में रहस्यमयी आवाज से दहशत, लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी संसदीय चुनाव में रायबरेली और वायनाड दोनों सीट से निर्वाचित हुए थे। उन्होंने वायनाड सीट छोड़ दी जिस वजह से वहां उपचुनाव होना है। कांग्रेस की ओर से पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा वहां से उम्मीदवार होंगी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा, कुल 47 सीट पर उपचुनाव होने हैं। इनमें विधानसभा की 46 सीट हैं।
 
उनका कहना था, कुछ राज्यों में मौसम के हालात ऐसे हैं कि वहां उपचुनाव नहीं हो सकते, जहां (वायनाड) लोकसभा उपचुनाव होना है वहां बड़ी आपदा आई है और तत्काल उपचुनाव नहीं हो सकता। असम और बिहार जैसे कुछ राज्यों में भी बाढ़ की स्थिति है।
ALSO READ: वायनाड की विनाश लीला, मलबे में बह गए लोग, देखती रह गई बेबस पुलिस
कुमार ने कहा, हम सभी जगहों पर चुनाव छह महीने की अवधि के भीतर कराएंगे। पूरी संभावना है कि एक साथ उपचुनाव कराएं। देश में जिन 46 विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव होना है उनमें 10 सीट उत्तर प्रदेश से हैं। असम में पांच और बिहार में चार विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने से मची तबाही, हल्द्वानी में नहर में गिरी कार, वायनाड में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी

TTP के हमले में विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने वाले पाक मेजर की मौत, फिर सामने आई आतंकीस्तान की सचाई

CBSE का बड़ा निर्णय, साल में 2 बार होंगी class 10 एक्जाम, पहली बार फरवरी तो दूसरी बार मई में एग्जाम

RBI ने कॉल मनी के लिए बाजार समय 1 जुलाई से 2 घंटे बढ़ाया, सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक होगा कार्यकाल

फ्रांस की महिला पर्यटक के साथ उदयपुर में बलात्कार, यौन उत्पीड़न के मामले में अमेरिका ने पर्यटकों को किया था आगाह

सभी देखें

नवीनतम

‘कामसूत्र’ की धरती भारत में ‘सहवास’ पर इतना संकोच क्‍यों?

कैसा है इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन जहां 14 दिन रहेंगे शुभांशु, जानिए ISS के बारे में ये 10 रोचक जानकारी

क्रिकेटर रिंकू सिंह को योगी आदित्यनाथ ने बना दिया सरकारी टीचर

मीरा नायर के बेटे जोहरान ममदानी की न्यूयॉर्क मेयर प्राइमरी में ऐतिहासिक जीत, बॉलीवुड की धुन पर न्यूयॉर्क में रचा इतिहास

90 डिग्री टर्न वाले ऐशबाग रेलवे ओवरब्रिज बनाने वाले अधिकारियों पर होगा एक्शन

अगला लेख